फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की महिला ब्रिटेन में बनी ‘बिजनेस वुमेन ऑफ ईयर’

Sun, 09 Apr 2017 07:47 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
विज्ञापन
आशा खेमका - फोटो : twitter
विज्ञापन
ब्रिटेन में बिहार के सीतामढ़ी की एक महिला शिक्षाविद को बर्मिंघम के एक पुरस्कार समारोह में साल के एशियाई महिला व्यवसायी पुरस्कार ने सम्मानित किया गया। वह शादी के बाद ब्रिटेन चली गई थीं और उन्हें अंग्रेजी की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


वेस्ट नॉटिंघशायर कॉलेज की 65 वर्षीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रिंसिपल दम आशा खेमका को शुक्रवार को एशियाई व्यवसायी पुरस्कार समारोह में शिक्षा और कुशलता के क्षेत्र में बेहतरीन प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। बिहार के सीतामढ़ी जिले में जन्मी खेमका ने 13 साल की उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद जब 25 वर्ष की आयु में अपने बच्चों के साथ वह ब्रिटेन गईं तो उन्हें अंग्रेजी भाषा की कोई खास जानकारी नहीं थी। उन्होंने बच्चों के टीवी कार्यक्रम देखकर और अन्य युवा मांओं से बातचीत के माध्यम से खुद अंग्रेजी सीखी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें