फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रील्स बनाते समय दो बार जिंदगी ने दिया री-टेक का मौका, तीसरी बार बूढ़ी गंडक की गोद में समा गए

Sat, 05 Aug 2023 12:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Info : जिंदगी री-टेक का मौका अमूमन किस्मत वालों को ही देती है। नदी में छलांग लगाते दूसरों की वीडियो डाउनलोड कर खुद भी ऐसा करते हुए रील्स बना रहे युवकों को दो बार जिंदगी ने री-टेक का मौका दिया। तीसरी बार बूढ़ी गंडक में समा गए।
विज्ञापन
नदी में डूबने से दोनों युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में दो युवक की डूबकर मौत हो गई। दोनों के मौत कारण जो सामने आया वह बेहद ही चौंकाने वाला है। दोनों रील्स बनाने में इस तरह लीन हुए कि बूढ़ी गंडक नदी ने दोनों को अपने आगोश में ले लिया। हालांकि, शुक्रवार देर शाम की बताई गई है जबकि शनिवार सुबह स्थानीय लोग और एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद करने में सफलता पाई है। दोनों में से एक की पहचान रांची  के नूर नगर मोहल्ला के मोहम्मद राशिद का पुत्र अब्दुल खैर 23 वर्ष के रूप में की गई है। दूसरा भी रांची का ही रहने वाला है। 

विज्ञापन


दो बार नदी में लगाई छलांग, तीसरे में बाहर नहीं आ पाए दोनों
स्थानीय लोगों का कहना है कि राशित युवक शहर के आजाद चौक के पास रहकर फेरी का काम करता था। वह शुक्रवार देर शाम एक अन्य युवक के साथ शहर के बूढ़ी गंडक नदी के रेलवे पुल पर से नदी में छलांग लगाकर रील्स बना रहा था। सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड करने के लिए दोनों युवकों ने 2 बार पुल नदी में छलांग लगाई। दोनों निकल गए। लेकिन, जब दोनों ने तीसरी बार छलांग लगाया तो फिर दोनों बाहर निकल नहीं पाया। दोनों की डूबकर मौत हो गई। इस दौरान मोबाइल चला रहे एक युवक ने शोर मचाया और वहां से भागते हुए जाकर मामले की जानकारी मोहल्ला में लोगों को दी।

गोताखोरों की मदद से शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद
नगर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शनिवार सुबह एक शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाए जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही रांची में रह रहे उसके परिवार के लोगों को भी जानकारी दी गई है। घटना की सूचना के बाद नगर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शनिवार सुबह एक शव को नदी से बाहर निकाला। शव का पंचनामा बनाए जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही रांची में रह रहे उसके परिवार के लोगों को भी जानकारी दी गई है। नगर थानेदान विक्रम आचार्य ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद गोताखोरों की मदद से शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है जबकि अभी दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें