Bihar News : भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार की शाम राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद लालू से उनकी मुलाकात क्यों हुई, उन्होंने यह भी बताया।
सीपीआईएमके वरिष्ठ नेता सीताराम येचूरी लालू प्रसाद यादव से मिले। उन्होंने कहा है कि देश के आचरण और संस्कार को बचाने के लिए भाजपा से दूरी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की मजबूती के लिए वह प्रयासरत हैं और इसके तहत वह आज लालू प्रसाद यादव से मिले। उन्होंने बताया कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
I.N.D.I.A गठबंधन की मजबूती पर हुई बात
सीताराम येचूरी ने कहा कि कहा कि सभी नेताओं से चर्चा की गई जिसमें I.N.D.I.A गठबंधन की मजबूती और इसमें अन्य दलों, जो लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं, उसको लेकर बातें हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में लोकसभा के सभी 40 सीटों पर कैसे जीते हो इस पर लेकर रणनीति बनाई गई है।