फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बीपीएससी से अफसर बनते ही तोड़ा दिल; प्यार के झांसे में यौन शोषण की कहानी महिला आयोग तक पहुंची

Mon, 11 Sep 2023 04:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : यूपी में एसडीएम बनने के बाद महिला ने सफाई कर्मचारी पति से किनारे किया था। यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी बनते ही प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का दिल तोड़ दिया। वह भी तब, जब दो साल तक वह पुलिस की वर्दी में प्यार की सारी हदें तोड़ता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार अंधा होता है, वह भी यही मानती थी। तभी, उसने प्यार के लिए सारी हदें तोड़ दीं। भरोसे में तन-मन सौंप दिया। जिसे सौंप रही थी, उसके तन पर सप्लाई इंस्पेक्टर की वर्दी थी। लेकिन, अंदाजा नहीं था कि जिसे दो साल से हर तरह का सुख दे रही थी, वह इस तरह दिल तोड़ देगा। प्रेमी के बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा पास कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बनने पर वह खुशी से फूली नहीं समा रही थी। लेकिन, अब वह खुशी काफूर हो गई है। ठीक उसी तरह, जैसे यूपी में उस सफाईकर्मी की खुशी पत्नी के एसडीएम बनने के बाद गायब हुई थी। 

विज्ञापन


2017 में मिले, 2022 से इग्नोर करने लगा
राज्य महिला आयोग में न्याय गुहार लगाने पहुंची युवती का कहना है कि 2017 में पटना में ही दोनों की हुई थी। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद प्रेमी बीपीएससी की परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर बन गया। इसी बीच युवती की रेलवे में नौकरी लग गई। झारखंड में उसे पोस्टिंग मिली। सबकुछ सही चल रहा था। इसी दौरान उसका प्रेमी झारखंड भी आकर उसके साथ संबंध भी बनाता था। 2022 में प्रेमी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बन गया। युवती अपने प्रेमी के बारे में घर वालों को जानकारी दे दी थी। घर वालों ने शादी की बात कही तो बार-बार उसका प्रेमी कोई न कोई बहाना बना देता था। बिहार के मधुबनी जिले में उसकी पोस्टिंग हो गई। इसी बीच प्रेमी इग्नोर करने लगा। एक दिन शादी की बात कहने पर उसने कहा कि वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएगा। युवती ने कहा कि शादी से इनकार वह सहन नहीं कर पाई। अब न्याय की आस में दर-दर भटक रही है। 

डीएम से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक से गुहार
युवती का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव से मधुबनी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तक से न्याय की गुहार लगा चुकी है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उसने ऑनलाइन न्याय की गुहार लगाई है। उसके प्रेमी की मां ने दहेज लेकर कहीं और करूँगी। प्रेमी कहता है कि तुमसे शादी नहीं करना चाहता हूं। तुम मेरे बराबरी की नहीं हो। प्रेमी ने उसका फोन नंबर भी नंबर ब्लॉक कर दिया। फिर फोन ही ऑफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें