फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में महिला की मौत होने पर परिजनों ने क्लीनिक में किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Sat, 20 May 2023 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण रूबी देवी की मौत हुई है। मरीज की मौत होने से नाराज परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
नगर थाना, बेगूसराय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में शनिवार को एक क्लीनिक में महिला मरीज की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से महिला मरीज की मौत हुई है। हंगामा होने से क्लीनिक में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक निजी अस्पताल की है। मृत महिला की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के गौतम मोहम्मदपुर निवासी ललन पासवान की पत्नी रूबी देवी (30) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अचानक रूबी देवी को कमजोरी महसूस हुई थी। इसके बाद 17 मई को दिन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लगातार उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। हमने डॉक्टर से मरीज को ठीक करने के लिए लगातार गुहार लगाई। इसके बावजूद भी मरीज की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि इसे लेकर डॉक्टर और नर्स को कहने के लिए जाते थे तो वहां मौजूद डॉक्टर और नर्स के द्वारा डांट-फटकार कर भगा दिया जाता था। उन्होंने साफ तौर से कहा कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण रूबी देवी की मौत हुई है। इसके बाद मौत से नाराज परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुट गई। हालांकि परिजन पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हुए और निजी क्लिनिक में हंगामा जारी रहा। मृतक महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। फिलहाल इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें