फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लालू की पार्टी ऑफिस के सामने तेजस्वी को दिखाया आइना, पुरानी खबर दिखाकर पूछा- आपका वादा कहां गया?

Tue, 21 Nov 2023 06:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Teacher : राजद कार्यालय के पास अतिथि शिक्षकों ने मोबाइल में पुरानी खबर को दिखाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि हमारी सरकार बनी तो अतिथि शिक्षकों को नियमित करेंगे। अब जब उनकी सरकार है तब हमें नौकरी से हटा रहे हैं। यह कैसा न्याय है।
विज्ञापन
राजद कार्यालय के गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते 10+ 2 के अतिथि शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटर प्लस 2 के अतिथि शिक्षकों ने त्राजद कार्यालय के पास सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव की सरकार नहीं थी उस समय इन्होंने वादा किया था कि जब हमारी सरकार बन जाएगी तब अतिथि शिक्षकों को हम नियमित कर देंगे लेकिन सरकार बनते ही इनके बोल बदल गये। अब ये हमारी नौकरी खत्म कर रहे हैं। यह कैसा न्याय है।

विज्ञापन


सरकार कर रही अन्याय 
अतिथि शिक्षकों का कहना है कि हमलोग नौकरी के मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि नौकरी में बने रहने की मांग कर रहे हैं। 6 साल पहले जब हाई कोर्ट ने सरकार से यह पूछा था कि विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षकों के बगैर विद्यालय कैसे चला रहे हैं, तब सरकार ने हम लोगों को बहाल किया। हम लोग सभी एम.एस.सी और b.ed हैं। चार-चार बार एसटीईटी परीक्षा आयोजित करने के बाद भी इन दोनों विषयों में सरकार को अब तक पर्याप्त शिक्षक नहीं मिल पाए हैं। सरकार जहां एक ओर बंगाल, उड़ीसा और कर्नाटक के लोगों को नौकरी दे रही है वहीं दूसरी ओर बिहार के अतिथि प्लस टू शिक्षकों को 6 साल नौकरी करने के बाद बर्खास्त कर रही है। मुजफ्फरपुर, नवादा और गोपालगंज में 10+ 2 के अतिथि शिक्षकों की नौकरी समाप्त कर दी गई और कल तक पूरे बिहार के अतिथि शिक्षकों की नौकरी खत्म कर दी जाएगी। यह अनर्थ नहीं तो और क्या है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें