पाया धंसने के कारण पुल के ऊपर दरार आ चुकी है।
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाइवे- 327ई पर गोरी गांव के पास निर्माणाधीन पुल का पाया धंसने के कारण आसपास से लोग आकर इसे देख रहे हैं। पुल के ऊपरी हिस्से में दरारें दिखने लगी हैं। पुल के धंसने की जानकारी के बाद एनएचएआई के अफसरों ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। देखा जा रहा है कि क्या प्राकृतिक गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है या गुणवत्ता या डिजाइन में कहीं गड़बड़ी थी। यह पुल ढहा नहीं है, बल्कि पाया धंस गया है।
पुल जिस आधार पर खड़ा हो रहा, वही धंसा दिख रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
पुल जिस आधार पर टिका है, वही एक जगह धंस गया है। इसके कारण लगभग तैयार हो चुके पुल का बीच का हिस्सा झुका हुआ दिख रहा है। पुल का निर्माण जीआर इन्फ्रा कंपनी कर रही है। यह पुल किशनगंज में गलगलिया और अररिया-कटिहार के बीच सड़क चौड़ीकरण परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पुल के छह स्पैन हैं। कुछ दिनों में इसके उद्घाटन की तैयारी थी, लेकिन अब ताजा स्थिति देखकर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।