फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना में अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद के भाई पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल

Sat, 24 Jun 2023 10:44 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में अहले सुबह अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया जिसमें वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के सुपर खेतान मार्केट के नजदीक शनिवार की सुबह अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया । इस फायरिंग में उस व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस घटनास्थल पहुंचते ही मामले की छानबीन में जुट गई। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र की है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने अहले सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस गोलीबारी से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि शहर में अपराधियों का बोलबाला हो गया है और पुलिस चैन से सो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर बरामद कारतूस - फोटो : amar ujala
दो बाइक पर चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड संख्या 39 पूर्व वार्ड पार्षद के भाई अनिल कुमार यादव सुबह में चाय पीने के लिए चाय दुकान पर आये थे। तभी वहां  दो बाइक से चार अपराधी सुपर खेतान मार्केट के पास पहुंचे और दनादन फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। वहां चाय दूकान पर और आसपास मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। इसी क्रम में अनिल कुमार यादव के हाथ में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने कहा -आपसी विवाद में चली गोली 
घटना के संबंध में पीरबहोर थाना के थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किये हैं। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। घटना के कारण के संबंध में उन्होंने बताया कि आपसी विवाद का मामला है, पुलिस  जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें