फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अब एक और पुल धंसा; इस बार बिहार सरकार ही पुल को खराब बता रही क्यों

Sat, 24 Jun 2023 04:03 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Overbridge Collapse in Bihar : बिहार में पुल गिरने की खबर आती ही रहती हैं। भागलपुर-खगड़िया के बीच निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अब कटिहार-किशनगंज के बीच मेची नदी के निर्माणाधीन पुल पर ऐसा खतरा दिख रहा है।
विज्ञापन
पुल को गिरने से बचाने का प्रयास चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पुल गिरने की खबर आती ही रहती हैं। भागलपुर-खगड़िया के बीच निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अब कटिहार-किशनगंज के बीच मेची नदी के निर्माणाधीन पुल पर ऐसा खतरा दिख रहा है। पुल के ऊपर से ही धंसान दिखने लगा है। बचाव कार्य के लिए टीम जुट गई है। अभी अगवानी घाट पुल के गिरने की जांच ही चल रही है और अब यह पुल धंस गया है। अगवानी घाट पुल पर बिहार सरकार बैकफुट पर थी, लेकिन इस छोटे पुल के पाये के धंसने पर महागठबंधन सरकार के नेता मुखर हो उठे हैं। महागठबंधन के नेताओं को यह मौका इसलिए मिला है, क्योंकि यह पुल केंद्र सरकार के खाते का है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की परियोजना के तहत छह स्पैन के इस पुल का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन

पाया धंसने के कारण पुल के ऊपर दरार आ चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाइवे- 327ई पर गोरी गांव के पास निर्माणाधीन पुल का पाया धंसने के कारण आसपास से लोग आकर इसे देख रहे हैं। पुल के ऊपरी हिस्से में दरारें दिखने लगी हैं। पुल के धंसने की जानकारी के बाद एनएचएआई के अफसरों ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। देखा जा रहा है कि क्या प्राकृतिक गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है या गुणवत्ता या डिजाइन में कहीं गड़बड़ी थी। यह पुल ढहा नहीं है, बल्कि पाया धंस गया है।
विज्ञापन

पुल जिस आधार पर खड़ा हो रहा, वही धंसा दिख रहा है। - फोटो : अमर उजाला
पुल जिस आधार पर टिका है, वही एक जगह धंस गया है। इसके कारण लगभग तैयार हो चुके पुल का बीच का हिस्सा झुका हुआ दिख रहा है। पुल का निर्माण जीआर इन्फ्रा कंपनी कर रही है। यह पुल किशनगंज में गलगलिया और अररिया-कटिहार के बीच सड़क चौड़ीकरण परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पुल के छह स्पैन हैं। कुछ दिनों में इसके उद्घाटन की तैयारी थी, लेकिन अब ताजा स्थिति देखकर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें