बिहार में पूर्णियां जिले के के नगर थाना क्षेत्र के काझा गांव के निकट आज स्कूली बच्चों को लेकर आ रहे वाहन और एक जीप के बीच टक्कर हो जाने से 12 से अधिक बच्चे घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धमदाहा से बच्चों लेकर स्कूल आ रहे एक वाहन की विपरीत दिशा से आ रही एक जीप से काझा गांव के निकट टक्कर हो गयी।
इस दुर्घटना में 12 से अधिक बच्चे घायल हो गये। सभी बच्चों की उम, छह से दस वर्ष के बीच है।
सूत्रों ने बताया कि घायल बच्चों को पूर्णियां सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से छह बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गंभीर प से घायल दो बच्चों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ भेजा गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है जबकि जीप का चालक फरार हो गया।