फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादियों ने गया के पास रेलवे ट्रैक उड़ाया

Sat, 03 Aug 2013 01:20 AM IST
गया/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गया-मुगलसराय रेलखंड के परैया और दुरारू स्टेशन के बीच माओवादियों ने शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया। घटना जिस समय हुई उसी समय वहां से राजधानी एक्सप्रेस का पायलट इंजन गुजरा था।
विज्ञापन


विस्फोट के बाद से रूट की सभी ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार माओवादी कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस को निशाना बनाना चाहते थे।

राजधानी एक्सप्रेस का पायलट इंजन गया-मुगलसराय रेल खंड के परैया और दुरारू स्टेशन के बीच जा रहा था। उसके गुजरने के कुछ मिनट बाद डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक पर माओवादियों ने बम विस्फोट किया।

पायलट इंजन के चालक ने विस्फोट की सूचना गया रेलवे स्टेशन पर दी। वहां से सूचना मुगलसराय मंडल को दी गई। इसके बाद मंडल अधिकारियों के आदेश पर अप और डाउन सभी गाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें