फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले आकाशदीप को मिला बड़ा तोहफा! बिहार सरकार ने बनाया DSP, मुकेश कुमार को भी मिली खाकी की जिम्मेदारी

Fri, 19 Jun 2026 08:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने की नीति के तहत भारतीय क्रिकेटरों आकाशदीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को नियुक्ति आदेश जारी किया। खास बात यह है कि आकाशदीप को यह जिम्मेदारी उनकी शादी से कुछ दिन पहले मिली है, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
बिहार के दो स्टार क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाशदीप बने डीएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले बिहार के दो तेज गेंदबाज अब प्रशासनिक सेवा में भी नई पारी खेलेंगे। बिहार सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान देने की अपनी नीति के तहत भारतीय क्रिकेटरआकाशदीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया है। खास बात यह है कि आकाशदीप को यह जिम्मेदारी उनकी शादी से महज कुछ दिन पहले मिली है, जिससे उनके परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

विज्ञापन


सरकार ने जारी किया नियुक्ति आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी किया। यह नियुक्ति बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली के तहत की गई है। चयन समिति की अनुशंसा के बाद सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया।

आकाशदीप के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका
रोहतास जिले के सासाराम निवासी तेज गेंदबाज आकाशदीप के लिए यह समय किसी सपने से कम नहीं है। एक ओर उन्हें बिहार सरकार ने डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं दूसरी ओर वह 24 जून को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी डेहरी-ऑन-सोन के मानिकपुर गांव की रहने वाली अक्षिता के साथ वाराणसी में होगी। शादी से पहले मिली यह उपलब्धि उनके परिवार के लिए गर्व का विषय बन गई है।
विज्ञापन


खेल उपलब्धियों का मिला सम्मान
मुकेश कुमार और आकाशदीप दोनों ने घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बिहार का नाम रोशन किया है। मुकेश कुमार 2022 के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जबकि आकाशदीप ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी तेज गेंदबाजी से मजबूत पहचान बनाई है। दोनों की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। घरेलू क्रिकेट में उनकी तेज गेंदबाजी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और अब प्रशासनिक सेवा में भी उन्हें नई भूमिका मिली है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन
आकाशदीप अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हाल के मुकाबलों में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी योगदान देकर अपनी उपयोगिता साबित की है। वहीं मुकेश तीन टेस्ट, छह वनडे और 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीन टेस्ट में सात विकेट, छह वनडे में पांच विकेट और टी-20 में 20 विकेट लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

यह भी पढ़ें: 39 दिन में वादा पूरा! रेल मंत्री ने दिखाई छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी; नई ट्रेनों रोडमैप भी बताया
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना सरकार का फैसला
सरकार का यह फैसला केवल दो खिलाड़ियों का सम्मान नहीं, बल्कि राज्य के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर देकर बिहार सरकार ने यह संदेश दिया है कि खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मान और सुरक्षित भविष्य दोनों मिलेगा। खेल जगत ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाला कदम बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें