फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुपौल में दोस्त के बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 23 Apr 2023 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

घायल युवक के परिजनों ने बताया कि एक मई को राजकिशोर की बहन की शादी होनी है। उसी के बाबत राजकिशोर और प्रदीप बाइक से शादी का कार्ड देने सुपौल आ रहे थे। जब दोनों जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पहुंचे तो उसकी बाइक में सुपौल की ओर से पिपरा जा रहे एक मालवाहक टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल में पिपरा रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास शनिवार की दोपहर मालवाहक टेंपो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही निवासी बिमल शर्मा का बेटा प्रदीप शर्मा (23) था। जबकि घायल युवक उक्त गांव निवासी दिलीप शर्मा का बेटा राजकिशोर कुमार है।

विज्ञापन


सदर अस्पताल में घायल युवक के परिजनों ने बताया कि एक मई को राजकिशोर की बहन की शादी होनी है। उसी के बाबत राजकिशोर और प्रदीप बाइक से शादी का कार्ड देने सुपौल आ रहे थे। जब दोनों जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पहुंचे तो उसकी बाइक में सुपौल की ओर से पिपरा जा रहे एक मालवाहक टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल से इलाज के लिए दूसरी जगह ले गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना सुपौल को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उसके बाद अस्पताल पहुंच कर घायल का हाल जाना। फिर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें