फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: घर में सोई नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 23 Aug 2023 01:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar: बेतिया के मानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में सो रही एक नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश की। मामले में पीड़िता ने बेतिया एसपी और एसडीपीओ नरकटियागंज से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में घर में सोई नाबालिग से एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना बेतिया के मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में सो रही एक नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश की। मामले में पीड़िता ने बेतिया एसपी और एसडीपीओ नरकटियागंज से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

एसपी को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर में सोई हुई थी। गर्मी की वजह से उसके पिता ने दरवाजा खोल दिया। उसके बाद करीब एक बजे रात में गांव का ही राजेश कुमार नामक युवक घर में घुस गया। फिर वह मेरे कमरे में दाखिल हो गया और मेरे बेड पर लेट गया। अचानक मेरी नींद खुली तो आरोपी युवक ने मुझे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। नाबालिग के शोर मचाने पर उसके परिवार के लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद युवक को मानपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने आवेदन में यह भी बताया कि इस बारे में उसने मानपुर पुलिस को आवेदन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवक को भी छोड़ दिया गया। अब आरोपी और उसके घर के लोग पीड़ित नाबालिग लड़की और उसके परिजनों को तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। दूसरी ओर, पीड़िता ने एसडीपीओ कार्यालय और शिकारपुर पुलिस निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर भी इस मामले में शिकायत की है।

वहीं, एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि उक्त नाबालिग लड़की कार्यालय आई हुई थी। मामले की जांच हड़ताल कराई जा रही है। किसी भी सूरत में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इधर, मानपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी को मेरे द्वारा छोड़ा नहीं गया है। आरोपी की मां घटना के अहले सुबह दौड़ी-दौड़ी थाने पर आई और बताया कि मेरे बेटे को बांधकर पीटा जा रहा है। जब मैं छुड़ाने के लिए गई तो भी नहीं छोड़ा गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पुलिस टीम को भेजा गया। वहां से जानकारी मिली कि आरोपी को मारपीट कर छोड़ दिया गया है। आरोपी का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें