Nalanda News : परिजनों का कहना है कि अजय सिह अपने ड्राइवर को खरजम्मा मोड़ के समीप से रात का खाना देकर वापस घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने बैक टू बैक 3 गोली मार दी। अपराधियों ने पेट, गर्दन एवं सिर में गोली मारी।
नालंदा में एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। मंगलवार रात वह अपने ट्रक ड्राइवर को खाना देने गए थे, इसी दौरान अपराधियों ने गोलीमार हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरजम्मा मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पटेल नगर टोला निवासी स्वर्गीय बालेश्वर सिंह के पुत्र अजय कुमार (38) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मामले में अजय सिंह के बेटे शाहिल कुमार ने बताया उसके पिता ड्राइवर के लिए खाना लेकर बीती शाम घर से निकले थे। जहां रास्ते में ही घेरकर किसी दुश्मन के द्वारा गोलीमार हत्या कर दी गई। फिलहाल परिजन किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी की बात से इनकार कर रहे हैं। वहीं हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। दरअसल, अजय कुमार सिंह बिचाली का कारोबार करते थे। इसके साथ ही उनकी अपनी 2 ट्रक है। जिसे बिचाली के काम के उपयोग में लगाया जाता था।
अपराधियों ने पेट, गर्दन एवं सिर में गोली मारी
परिजनों का कहना है कि अजय सिह अपने ड्राइवर को खरजम्मा मोड़ के समीप से रात का खाना देकर वापस घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने द्वारा मोड़ से थोड़ी दूरी पर ही तेज बारिश का फायदा उठाते हुए उन्हें घेर लिया। इसके बाद बैक टू बैक 3 गोली मार दी। अपराधियों ने पेट, गर्दन एवं सिर में गोली मारी। ड्राइवर ने फोन कर घर वालों को बताया कि जब वह खाना देकर घर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। घर और आस पड़ोस वाले सूचना मिलने के उपरांत घटनास्थल पर पहुंचे और इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया
छबीलापुर थाना अध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि गोलीमार हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल किया जा रहा है।