फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसा: बिहार के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया ट्रक, घायल हुआ ट्रक चालक

Thu, 01 Jul 2021 01:24 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पटना

सार

  • पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपक अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रात 9.03 बजे पटना से बरकाखाना जा रही ट्रेन संख्या 03348 के नदौल और जहानाबद रेलवे स्टेशनों के बीच एक क्रासिंग ट्रक ट्रेन से टकरा गया।
विज्ञापन
बिहार ट्रेन दुर्घटना - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को एक ट्रक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रक रात के लगभग 9 बजे रेलवे ट्रैक को पार करने का प्रयास कर रहा था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन और उसके सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन ट्रक चालक इस दुर्घटना में  जख्मी हो गया है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपक अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रात 9.03 बजे पटना से बरकाखाना जा रही ट्रेन संख्या 03348 के नदौल और जहानाबद रेलवे स्टेशनों के बीच एक क्रासिंग ट्रक ट्रेन से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन यात्री सुरक्षित हैं। राजेश ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के अपर रेल प्रबंधक सहित अन्य वरीय रेल अधिकारी हादसा स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया उक्त रेल मार्ग के अप और डाउन रेल लाइन पर यातायात बाधित है। गया से पटना आने वाली जनशताब्दि ट्रेन को जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक कर रखा गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें