फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : मुख्य सड़क पर बिना देखे गाड़ी घुमाते हैं तो बिहार के मुजफ्फरपुर की यह खबर देखें, चली गई जान

Sun, 23 Apr 2023 01:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

सकरा थाना अध्यक्ष राज कुमार पाल ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में सकरा थाना क्षेत्र स्थित सुजावलपुर सब्जी मंडी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जबर्दस्त टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हवा में 10 फिट उछल गया। फिर उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना सकरा थाना पुलिस को दी। फिर मौके पर पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना में मृतक व्यक्ति मूल रूप से सकरा थाना क्षेत्र के दूबहां बुजुर्ग पंचायत के राजापुर गांव का निवासी हरिहर राय था। वह सब्जी बेचने का काम करता था। रविवार अहले सुबह वह अपने घर से सुजावलपुर सब्जी मंडी सब्जी लेने आ रहा था। तभी एक कार ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मामले में सकरा थाना अध्यक्ष राज कुमार पाल ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि कार और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचा गया और घटनास्थल से दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें