फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुपौल में तेज रफ्तार कार महिला को कुचलते हुए 30 फीट नीचे पेड़ पर जा लटकी, एक की मौत, चार अन्य घायल

Sat, 13 May 2023 03:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सुपौल में कार सवार लोग बारात से वापस लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। इस दौरान सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में चालक ने कार रोकने की कोशिश की। लेकिन तेज रफ्तार के कारण महिला को कार कुचलते हुए कोसी पूर्वी तटबंध से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल में शनिवार को भारत-नेपाल सीमा सड़क सह कोसी पूर्वी तटबंध पर तेज रफ्तार का कहर दिखा। यहां एक तेज रफ्तार कार महिला को कुचलते हुए कोसी सुरक्षा बांध से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। जबकि कार सवार चार अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान रतनपुरा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी इंद्रदेव मुखिया की पत्नी रानी देवी (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में कार सवार सभी लोग सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र स्थित परमानंदपुर पंचायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद स्थानीय लोग

जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग बारात से वापस लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। इस दौरान सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में चालक ने कार रोकने की कोशिश की। लेकिन तेज रफ्तार के कारण महिला को कार कुचलते हुए कोसी पूर्वी तटबंध (कोसी सुरक्षा बांध सह इंडो-नेपाल रोड) से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन

 
नीचे गिरने के बाद न केवल कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बल्कि कार में सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि स्थानीय लोग दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर वहां दौड़े-दौड़े पहुंचे। इसके बाद कार से घायल लोगों को बाहर निकाल कर पास ही भीमनगर पीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहीं, अनुमंडलीय रेफरल अस्प्ताल सिमराही में इलाज में ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना पर रतनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें