फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया में तापमान 4.6 डिग्री, 14 तक पटना में 10वीं कक्षा तक बंद; कई जिलों में अभी 11 तक स्कूल बंद

Sat, 07 Jan 2023 09:36 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar under cold wave: पटना के जिलाधिकारी ने अब 10वीं तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया है। इससे पहले 7 जनवरी तक के लिए आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखने का आदेश था। 
विज्ञापन
बिहार में भीषण ठंड के कारण स्कूल बंद रहेंगे फिलहाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में तापमान गिरने का ट्रेंड चल रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को डॉक्टर बाहर निकलने से मना कर रहे हैं। पटना का तापमान 7.2 डिग्री तक उतर गया है। ऐसे में पटना के जिलाधिकारी ने अब 10वीं तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया है। इससे पहले 7 जनवरी तक के लिए आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखने का आदेश था। पटना डीएम की ओर से आदेश जारी होते ही बाकी जिले भी अपने आदेशों को बदलने की प्रक्रिया कर रहे हैं। शनिवार को सबसे कम तापमान गया में 4.6 डिग्री रहा। भागलपुर में 7.5 डिग्री, बेगूसराय में 7.3 डिग्री, बांका में 5.9 डिग्री, नवादा में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य में तापमान औसतन इसी के आसपास है।

विज्ञापन


अभी आदेश जारी हो रहा धीरे-धीरे
ज्यादातर जिलों ने 10-11 तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मधुबनी में 11 जनवरी, सहरसा, अररिया, कटिहार व सारण में 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश आ चुका है। वहीं भोजपुर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 14 जनवरी तक विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बाकी जिले भी आदेश जारी कर रहे हैं, अभी ज्यादातर जगह तक पुराने आदेश के तहत 8 जनवरी तक स्कूल बंद रखे गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें