'अमर उजाला' ने
आलोक राज को लेकर स्पष्ट किया था कि उनके लिए सरकार के पास अब विकल्प नहीं हैं। आलोक राज को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में भी परेशानी हो रही थी। तबादला आदेश के साथ ही यह भी तय हो गया है कि पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो अभी पटना में ही इसी कार्यभार में बने रहेंगे, हालांकि उनकी प्रोन्नति डीआईजी में हो गई। आदेश में एक चर्चित नाम विनय तिवारी का है। तिवारी बिहार के तत्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के आदेश पर सुशांत सिंह केस में बिहार की ओर से जांच के लिए मुंबई जाने पर चर्चित रहे थे।
सीनियर 21 अफसर इधर से उधर किए गए
1.
आलोक राज को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। अब तक आलोक राज महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर तैनात थे।
2. पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहीं
प्रीता वर्मा को महानिदेशक प्रशिक्षण का पद दिया गया है। प्रीता वर्मा 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
3.
सुनील कुमार झा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक थे। उन्हें अब तकनीकी सेवाओं का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
4. पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी
सुधांशु कुमार को यातायात का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
5. मद्य निषेध के पुलिस महानिरीक्षक
अमृतराज अब मद्यनिषेध के ही अपर पुलिस महानिदेशक होंगे।
6. नवप्रोन्नत अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में
एम. आर. नायक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक की भूमिका निभाएंगे।
7. गृह विभाग विशेष शाखा में विशेष सचिव
के. एस. अनुपम के पद को उत्क्रमित कर अपर पुलिस महानिदेशक के तौर पर विशेष सचिव के रूप में विशेष शाखा में ही रखा गया है।
8. शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक
क्षत्रनील सिंह को प्रोन्नत कर मगध क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
9.
पी कन्नन अब तक पुलिस उपमहानिरीक्षक सारण थे। अब वे पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग में जिम्मेदारी निभाएंगे।
10. आर्थिक अपराध इकाई बिहार के पुलिस उपमहानिरीक्षक
राजेश त्रिपाठी अब रेल के पुलिस महानिरीक्षक होंगे।
11. राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के पुलिस उपमहानिरीक्षक रहे
नवल किशोर सिंह अब आधुनिकीकरण के पुलिस महानिरीक्षक होंगे।
12. पुलिस उपमहानिरीक्षक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो बिहार के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक रेल की जिम्मेदारी निभा रहे
राजीव रंजन पुलिस महानिरीक्षक (नागरिक सुरक्षा) बनाए गए हैं।
13. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस उत्तरी मंडल मुजफ्फरपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक
दलजीत सिंह को डकैती निरोध अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
14. बेगूसराय के पुलिस उपमहानिरीक्षक
सत्यवीर सिंह अब आतंकवाद निरोधक दस्ता बिहार के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे।
15. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के उप महासमादेष्टा
विकास कुमार को सारण क्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
16. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस जमालपुर के समादेष्टा
नवीन चंद्र झा को शाहाबाद क्षेत्र (डेहरी ऑन सोन) का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
17. भागलपुर के एसएसपी
बाबू राम अब बेगूसराय के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे।
18. मुजफ्फरपुर के एसपी
जयंत कांत भी प्रोन्नत किए गए हैं। अब वह विशेष सशस्त्र पुलिस (केंद्रीय मंडल) के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे।
19. गया की एसएसपी
हरप्रीत कौर को विशेष शाखा का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
20. अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के एसपी रहे
मोहम्मद अब्दुल्लाह को पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में बिहार पुलिस अकादमी राजगीर का उपनिदेशक बनाया गया है।
21. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 जमुई के समादेष्टा
विनोद कुमार भी प्रोन्नत होकर पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-उप महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं बनाए गए हैं।