फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना मेडिकल कॉलेज में एक दिन में 27 डेंगू के मामले दर्ज, 18 के टेस्ट पॉजिटिव

Wed, 20 Sep 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में मंगलवार को 27 डेंगू के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 18 केस सिर्फ पटना के हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इस महीने डेंगू के 79 संदिग्ध केस सामने आए जिसमें से 27 केस पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन


स्टेट हेल्थ सोसाईटी बिहार के मुताबिक अगस्त में 75 डेंगू के केस सामने आए जिसमें से 14 मरीज पटना शहर के थे। पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी के एचओडी डॉक्टर उमेश शर्मा का कहना है कि बाकी के बचे हुए डेंगू के मरीज, रोहतास, औरंगाबाद, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण, वैशाली, गया, मुजफ्फरपुर और नालंदा जिलों से संबंध रखते हैं।

अस्पताल के डॉक्टर शर्मा बताते हैं कि इस महीने चिकनगुनिया के भी 25 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव है उनमें से 2 मरीज पटना से संबंध रखते हैं। इनके अलावा इस महीने जापानी इन्सेफलाइटिस के भी सात केस अस्पताल प्रशासन के पास आए हैं, जिसमें से एक मरीज के टेस्ट पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें