फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां कैद हुई थीं सीता वहीं बनेगा भव्य मंदिर, रंग लाई मध्यप्रदेश सरकार की पहल

Fri, 14 Jul 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Presented By- मोहित
विज्ञापन
राम सीता
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार श्रीलंका में सीता मंदिर के निर्माण का कार्य जल्द शुरू करेगी। 2010 में तैयार किए गए मंदिर के डिजाइन और लेआउट को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और श्रीलंका के श्रम मंत्री श्री रविन्द्र समरवीरा ने संयुक्त रूप से अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन


श्रीलंका सरकार ने राज्य सरकार की इस पहल पर सभी जरूरी मदद का भरोसा दिया है। श्रीलंका सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि श्रीलंका के कांन्ट्रेक्टर द्वारा निर्माण कार्य किया जायेगा। निर्माण कार्य श्रीलंका के लोक निर्माण विभाग के शेड्यूल ऑफ रेट के अनुसार किया जायेगा।

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार इस मंदिर को वहां बनाना चाहती है जहां राम और सीता मिले थे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2010 में श्रीलंका का दौरा भी किया था। योजना है कि मंदिर बनने के बाद भारत के टूरिस्ट वहां आकर उस स्थान का दर्शन कर सकेंगे। जिससे दोनों देशों के बीच टूरिस्ट गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें