फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके होशंगाबाद का दौरा, खतरे के निशान से आठ फीट ऊपर बह रही है नर्मदा

Mon, 31 Aug 2020 12:31 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर बढ़ता जा रहा है, लागातर बारिश की वजह से मध्य प्रदेश के होशंगाबाद इलाका बाढ़ से प्रभावित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाव में बैठकर होशंगाबाद इलाके का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

विज्ञापन





राज्य में पड़ रही लगातार तेज बारिश की वजह से नर्मदा नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है और मौजूदा समय में होशंगाबाद नर्मदा नदी खतरे के निशान से आठ फीट ऊपर बह रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी।
 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों की मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना के पांच हेलीकॉप्टर्स को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना, एनडीआरएफ, सीडीआरएफ और दूसरे अधिकारियों का धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बाढ़ का पानी अब घट रहा है और अब हमारा फोकस लोगों को साफ पीने देना और बीमारी को फैलने से बचाना है। इसके अलावा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी और दवाई, बाढ़ से अब तक कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें