फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ ने राहुल के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक को बहाल किया

Tue, 29 Jan 2019 09:36 PM IST
अमित मंडल भाषा,भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण निलंबित किये गये रतलाम जिले के एक शासकीय शिक्षक को बहाल करने के निर्देश दिये हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस संबंध में मंगलवार को अपने बयान में कहा, मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि रतलाम के आलोट विकासखंड के ग्राम तालोद में एक शासकीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षक बालेश्वर पाटीदार को राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते निलंबित कर दिया गया है। शासकीय सेवा में रहते यह आचरण सिविल सेवा नियमों के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि इसके पूर्व मेरे ख़िलाफ़ भी जबलपुर के एक शिक्षक ने डाकू शब्द का इस्तेमाल किया था। उन पर भी इसी तरह की कार्यवाही की गयी थी। लेकिन मैंने उन्हें माफ़ कर बहाल करने का निर्देश दिया था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 14 जनवरी को जबलपुर के एक शिक्षक को भी अपने खिलाफ सोशल मीडिया में टिप्पणी के कारण हुए निलंबन को रद्द कर बहाल करने के निर्देश दिये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें