फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 25 इलाकों में 29 जुलाई तक लॉकडाउन

Wed, 22 Jul 2020 12:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के 25 इलाकों में पांच दिन रहा लॉकडाउन: दो लाख लोग घरों में ही रहे
कोरोना... राजधानी में 95 नए मरीज, 4867 हुआ संक्रमित हो का आंकड़ा
नया आदेश 24 जुलाई तक के लिए, शनिवार-रविवार पहले ही है लॉकडाउन
एसडीएम संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र में लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला
 
विज्ञापन
corona in india - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अब महानगरों से फैलकर छोटे शहरों में बढ़ रहा है। यहां तक कि कोरोना ने गांवों और कस्बों में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इधर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के एक दिन में 95 मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,867 हो गई है। 

विज्ञापन



कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने 25 इलाकों में 24 जुलाई तक लॉकडाउन लागू करने का एलान कर दिया है। बता दें कि शहर में पहले ही दो दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन लगा रहता है, जिसमें शनिवार और रविवार के दिन पूरा शहर बंद रहता है।

अब प्रशासन की ओर से एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने के बाद इन इलाकों के लोगों को 26 जुलाई तक लॉकडाउन में ही रहना होगा। ये आदेश मंगलवार रात आठ बजे से प्रभावी हो गए हैं लेकिन लालघाटी, भेल, शिवाजी नगर समेत कुछ दूसरे इलाकों में यह व्यवस्था गुरुवार रात से लागू होगी। 
विज्ञापन


हर क्षेत्र के एसडीएम अपने क्षेत्र में बढ़ने वाले कोरोना के मामलों के आधार पर फैसला लेंगे। इसके अलावा शहर में रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। एसडीएम सतीश कुमार एस ने बताया कि लॉकडाउन से शहर में दो लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित होगी। 

भेल क्षेत्र के एसआरजी केंपस, युगांतर कॉलोनी, रीगल टाउन, अवंतिका एवेन्यू, रीगल होम्स, रीगल कस्तूरी में 23 से 29 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा लालघाटी क्षेत्र के ग्लोबस ग्रीन एकर में गुरुवार से लॉकडाउन रहेगा।

अरेरा कॉलोनी और शिवाजी नगर के कुछ कमर्शियल इलाकों में 23 जुलाई से लॉकडाउन रहेगा। हालांकि यह इलाके कौन से होंगे और वहां कब तक लॉकडाउन रहेगा, इस पर बुधवार को फैसला किया जा सकता है। इसके अलावा कमला नगर में संपूर्ण लॉकडाउन है। 

कोतवाली, मंगलवारा और हनुमानगंज क्षेत्र में न्यू इतवारा रोड, जुमेरती, काजीपुरा, कुम्हारपुरा, लखेरापुरा, खजांची गली, लोहा बाजार, नूर महल रोड, इब्राहिमपुरा चौक जैन मंदिर, गुर्जरपुरा, सिलावटपुरा में मंगलवार रात से लॉकडाउन लगा दिया गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यहां का दौरा किया।

लॉकडाउन के दौरान लोगों को राहत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें