हिमाचल के अल्ट्रा मैराथन रनर सुनील शर्मा दुनिया की सबसे मुश्किल डेथ वैली रन मैराथन में मानइस चार डिग्री तापमान में दौड़ेंगे। डेथ वैली रन में हिस्सा लेने के लिए सुनील अमेरिका पहुंच गए हैं।
दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन कही जाने वाली डेथ वैली रन के लिए वीरवार रात दिल्ली से रवाना हुए अल्ट्रा मैराथन रनर सुनील शर्मा 18 घंटे की उड़ान के बाद शुक्रवार को अमेरिका पहुंच गए।
23 जुलाई से शुरू होने वाली डेथ वैली रन में हिमाचली सुनील अकेले भारतीय प्रतिभागी बताए जा रहे हैं। डेथ वैली रन को दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन माना जाता है।
समुद्र तल के साथ मौजूद बेड वाटर नामक जगह से शुरू होने वाली इस दौड़ के दौरान धावकों को घने बिहड़ों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री और अधिकतम 50 डिग्री तक रहता है।
अगले दो सप्ताह वे अमेरिका में दौड़ का अभ्यास करेंगे। सिरमौर के रेणुका के रहने वाले सुनील शर्मा ने बताया कि 23 से 25 जुलाई तक अमेरिका में होने वाली डेथ वैली रन में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश रहेगी। 48 घंटे तक चलने वाली 135 मील की इस मैराथन में दुनिया के चुनिंदा मैराथन रनर ही भाग लेंगे।