गढ़वाली लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल को यंग उत्तराखंड संस्था की ओर से लेजेंड्री सिंगर का अवॉर्ड दिया जा रहा है।
रेखा नरेंद्र सिंह नेगी के साथ कई हिट सांग्स गा चुकी हैं। इन दिनों यू-ट्यूब पर उनकी उत्तराखंड दर्शन फेसबुक बेहद पसंद की जा रही है। लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल ने बताया कि एक समय था जबकि लोग महिलाओं के लिए गायकी का क्षेत्र अच्छा नहीं समझते थे, मुझे भी इस दौर से गुजरना पड़ा। पिता का साथ मिला तो मैंने कुमाऊंनी गाने गाए।
इसके बाद गढ़वाली गाने गाए। कई मंचों पर सम्मान भी मिला। शादी के बाद पति राकेश उनियाल के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई। वहां कई मंचों पर शो किए। आखिरकार दून में ही बस गए तो यहां फिर से गाना शुरू किया। इसके बाद पति के साथ मिलकर ‘उत्तराखंड दर्शन’ बनाई।
इस एलबम के माध्यम से अपने राज्य के पर्यटक स्थल, मंदिर, वीर सभी को दर्शाया गया है। इससे युवा पीढ़ी को भी अपने राज्य के बारे में ज्ञान मिल सकेगा। बताया कि उत्तराखंड दर्शन-2 भी बनाई जाएगी, जिसकी शूटिंग कुमाऊं में होगी। रेखा ने बताया कि अवार्ड 7 मई को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार दिल्ली में आयोजित उत्तराखंड सिने अवॉर्ड में दी जाएगी।
रेखा के गाए हिट गाने
- नयू-नयू ब्यो च मीठी-मीठी छुंई लगोला
- धरती हमारा गढ़वाल की कथगा रोंतेली
- ना जा ना जा तों भेंलू पखाण
- वो भिना कसके जानू द्वार हाट
- नकफोड़ी किले सिमणार होयूं
इन फिल्मों के लिए गाए गीत
बंटवारू, बेटी ब्वारी, यखी च स्वर्ग आदि