फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की इस बेटी के पंजाबी गाने ने मचाई धूम

Wed, 20 Apr 2016 10:43 AM IST
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
काशिका पटियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी हिमाचल की काशिका पटियाल ने अब पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की है। हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी गाने बेवफा में बिलासुपर की काशिका ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस गीत ने पंजाबी चैनल 9 एक्स टशन पर खूब धमाल मचा रखी है।
विज्ञापन


इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गीत के साथ जल्द ही एक और पंजाबी गीत में काशिका मुख्य भूमिका में दिखेंगी। अमर उजाला से बातचीत में काशिका पटियाल ने बताया कि बचपन से एयरहोस्टेस बनने का सपना देखा है।

लेकिन मॉडलिंग का भी शुरू से ही शौक रहा है। इसके चलते मॉडलिंग की राह चुनी तो काफी कामयाबी भी मिली। अब पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना शुरू हो गया है। पहले गीत बेवफा को खूब पसंद किया जा रहा है। जल्द ही एक और पंजाबी गीत दर्शकों के बीच होगा।
विज्ञापन


स्पीड रिकार्ड्स के बैनर तले रिलीज हुए इस गीत को यू-ट्यूब पर तीन दिनों में साढ़े चार लाख से अधिक दर्शक पसंद कर चुके हैं। इस गीत को पंजाबी गायक गुरसागर ने गाया है, जबकि गीत का निर्देशन राजीव ठाकुर ने किया है। काशिका के अलावा शिमला के रंगकर्मी क्रिस भारती ने भी इस गीत में विलेन की शानदार भूमिका निभाई है।

गीत को पिछले माह चंडीगढ़ में अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया गया था तथा 16 अप्रैल को इसे रिलीज किया गया। मूलत: बिलासपुर जिला की रहने वाली काशिका ने अभी हाल ही में बिलासपुर कॉलेज से बॉयोटेक की पढ़ाई पूरी की है। काशिका करीब दो वर्षों से मॉडलिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा प्रदेश में काफी नाम भी कमाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें