फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की नगरी में बल्ले का कमाल दिखाएंगे अमित

Sun, 24 Apr 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय कॉलोनी निवासी अमित पाल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नगरी में अपने बल्ले का कमाल दिखाएंगे। अमित का चयन अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ है। झारखंड की टीम से प्रदर्शन करने का मौका उन्हें मिला है।
विज्ञापन


राजा नाहर सिंह स्टेडियम में क्रिकेट की शुरुआत करने वाले अमित ने स्थानीय क्रिकेट एसोसिएशन की उदासीनता के कारण झारखंड का रुख किया।

हालांकि, उन्होंने हरियाणा की स्कूली टीम में खेलते हुए सात मैच में 450 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन जिला क्रिकेट टीम में उनका चयन नहीं किया गया।

इससे निराश अमित ने बाहर से खेलने का मन बनाने हुए झारखंड का रुख किया। उन्होंने झारखंड के कोडरमा जिले की टीम में चयन होने के लिए ट्रायल दिया। जिला एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने अमित का चयन टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कर लिया।
विज्ञापन


कोडरमा जिले की तरफ से खेलते हुए अमित ने 150 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। वहीं विकेट कीपिंग में भी अपना हुनर दिखाया। नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि अमित शानदार विकेट कीपर हैं। इसके साथ ही बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें