फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: लाल रंग की कार से होते हैं सबसे ज्यादा हादसे? नई गाड़ी खरीदने से पहले जान लीजिए सच्चाई

Sun, 25 Aug 2024 12:32 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपके पास लाल रंग की कार है, या फिर लाल कलर की नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। अगर हां तो इस खबर पर खास ध्यान देने की जरूरत है। जानिए कार बाजार में लाल रंग की कार को लेकर किस तरह की बातें हैं। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कार बाजार में हर साल हजारों गाड़ियों की बिक्री होती है। वाहन निर्माता ग्राहकों को लुभाने के लिए कारों में नए-नए डिजाइन और एडवांस तकनीक को लेकर आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, कार बाजार में कई तरह के मिथक हैं, जैसे- लाल रंग की कार के सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। साथ ही लाल कलर की कार गर्मी के मौसम में जल्दी गर्म हो जाती है। आगे इस आर्टिकल में जानिए लाल रंग की कार के साथ कैसे-कैसे मिथक प्रचलित हैं। 

विज्ञापन

बीमा का प्रीमियम महंगा

कार बाजार में लाल रंग की कार को लेकर एक बड़ा मिथक है कि लाल रंग की कार की बीमा का प्रीमियम अन्य रंग की गाड़ियों के मुकाबले ज्यादा होता है। इसके पीछे वजह बताई जाती है कि यह रंग काफी गहरा होता है और साथ ही इन कारों की बिक्री कम होती है। मगर यह सिर्फ एक मिथक है और हकीकत नहीं है। कार बीमा प्रीमियम कार के मॉडल, इंजन, वाहन चालक की आयु और अन्य कारणों पर निर्भर करती है। 

होते हैं ज्यादा हादसे

अगर आप लाल रंग की कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक मिथक के बारे में पता होना चाहिए। मिथक है कि लाल रंग की कार के सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि लाल रंग की गाड़ी अन्य कारों के मुकाबले हादसों को अधिक आकर्षित करती है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह साफ कर दें कि हादसे के पीछे वाहन चालक की लापरवाही, कार में तकनीकी खराबी और कई अन्य कारण जिम्मेदार होते हैं। हादसे के पीछे कार के रंग का कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन

कार में होती है ज्यादा गर्मी

लाल रंग की कार के पीछे एक मिथक है कि लाल रंग की कार गर्मी के दौरान अधिक गर्म होती है। लाल रंग एक गहरा रंग होता है, इस वजह से गर्मी लाल कलर की कार पर ज्यादा पड़ती है। गहरे रंग की वजह से लाल रंग की कार में गर्मी अवशोषित नहीं हो पाती है, इसलिए कार अंदर से काफी ज्यादा गर्म हो जाती है। हालांकि, कार के रंग से कार के अंदर गर्मी का कोई संबंध नहीं है। कार बाजार में यह मिथक बिल्कुल ही निराधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें