आइकॉनिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yezdi (येजदी) की भारतीय बाजार में वापसी हो गई है। Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने आधिकारिक तौर पर तीन नई मोटरसाइकिलों को लॉन्च करके भारत में Yezdi ब्रांड को फिर से पेश किया है। कंपनी की तीन नई मोटरसाइकिलें - Yezdi Adventure (येजदी एडवेंचर), Yezdi Scrambler (येजदी स्क्रैम्बलर) और Yezdi Roadster (येजदी रोडस्टर) हैं। सबसे दिलचस्प खबर यह है कि तीनों बाइक्स के नाम उन मोटरसाइकिलों के वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनसे वे संबंधित हैं। इनका मकसद रेगुलर आवाजाही की तलाश करने वाले ग्राहकों के साथ-साथ ऑफ-बीट सड़कों पर चलने के इच्छुक लोगों को लुभाना है।
बुकिंग शुरू
Yezdi ने गुरुवार से तीनों मोटरसाइकिलों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और बाइक्स पूरे भारत में डीलरशिप तक पहुंचनी शुरू हो गई हैं। Yezdi ने कहा कि वह जावा के साथ उन्हीं शोरूम को साझा करेगी। खास बात यह है कि इन्हें इसके लिए Jawa Yezdi शोरूम के रूप में फिर से तैयार किया गया है। कंपनी बाइक्स को बेचने के लिए 300 जावा डीलरशिप का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन
2 of 14
Yezdi Scrambler
- फोटो : Yezdi
26 साल के बाद वापसी
Yezdi, क्लासिक लीजेंड्स द्वारा भारतीय बाजार के लिए पुनर्जीवित किया गया तीसरा ब्रांड है। Classic Legends महिंद्रा ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी है। इससे पहले इसने Jawa (जावा) और BSA Motorcycles (बीएसए मोटरसाइकिल्स) जैसे ब्रांडों को पुनर्जीवित किया। इन तीन मोटरसाइकिलों के साथ Yezdi ने 26 साल के बाद भारतीय बाजार में वापसी की है। साल 1961 में भारत में पहली बार लॉन्च किया गया, यह ब्रांड Roadking (रोडकिंग), Monarch (मोनार्क) और Delux (डीलक्स) मॉडल्स के साथ लोकप्रिय हो गया। हालांकि, दोपहिया निर्माता ने साल 1996 में अपनी बाइक का उत्पादन बंद कर दिया था।
यहां हम आपको इन तीनों बाइक की कीमत, फीचर्स, इंजन और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 14
Yezdi Roadster
- फोटो : Yezdi
Yezdi Roadster
Yezdi की क्रूजर बाइक Roadster रोडकिंग की याद ताजा कर सकती है। नियो-रेट्रो डिजाइन स्टाइल के साथ Yezdi Roadster की सड़क पर काफी दमदार मौजूदगी है। यह गोल एलईडी हेडलाइट्स, टेललाइट्स और डुअल एग्जॉस्ट के साथ आती है। राइडर कंसोल एक एलसीडी पैनल में डिजिटल रूप से मौजूद है। यह राइड से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे ट्रिपमीटर, कितनी दूरी पर तेल खत्म हो जाएगा, समय, एबीएस मोड और गियर इंडिकेटर्स दिखाता है।
4 of 14
Yezdi Roadster
- फोटो : Yezdi
इंजन और सस्पेंशन
Yezdi ने इस बाइक में उसी 334cc इंजन दिए हैं जो Jawa मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल किए जाते हैं। रोडस्टर में सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 29.7 PS का पावर और 29 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। सस्पेंशन का काम टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर द्वारा प्रीलोड एडजस्ट के साथ किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 14
Yezdi Roadster
- फोटो : Yezdi
स्पेसिफिकेशंस
रोडस्टर में डुअल क्रैडल चेसिस मिलता है। बाइक का कुल वजन 184 किलो और व्हीलबेस 1,440 मिमी है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 175 मिमी है, जो शहर की परिस्थितियों में रोजमर्रा की सवारी के लिए काफी होना चाहिए। रोडस्टर के दोनों पहिये ट्यूबलेस हैं। आगे का पहिया 18-इंच का है और पिछला पहिया 17-इंच का दिया गया है।
कलर ऑप्शन
Yezdi Roadster को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें रोडस्टर डार्क स्मोक ग्रे, स्टील ब्लू, हंटर ग्रीन, रोडस्टर क्रोम गैलेंट ग्रे और सिन सिल्वर रंग शामिल हैं।
कीमत
Yezdi Roadster की एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह Royal Enfield Classic 350 (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) के साथ-साथ Meteor 350 जैसी अन्य मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी।
Yezdi Roadster
कीमत (रुपये)
Roadster Dark – Smoke Grey
1,98,142
Roadster Dark – Steel Blue
2,02,142
Roadster Dark – Hunter Green
2,02,142
Roadster Chrome – Gallant Grey
2,06,142
Roadster Chrome – Sin Silver
2,06,142
विज्ञापन
6 of 14
Yezdi Scrambler
- फोटो : Yezdi
Yezdi Scrambler
Yezdi की दूसरी बाइक स्क्रैम्बलर सेगमेंट में है और इसका नाम Yezdi Scrambler है। यह फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में Roadster से एक पायदान ऊपर है। यह एलईडी हेडलाइट्स, टेललाइट्स के अलावा टर्न इंडिकेटर्स, क्लियर लेंस और राइडर्स के लिए एक गोल आकार के एलसीडी डिजिटल डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें हैंडलबार-माउंटेड यूएसबी और टाइप सी चार्जिंग पॉइंट स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलते हैं।
विज्ञापन
7 of 14
Yezdi Scrambler
- फोटो : Yezdi
इंजन पावर
Yezdi Scrambler में भी उसी 334cc सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड DOHC यूनिट का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, बाइक के परफॉर्मेंस के लिए मामूली बदलाव के साथ इसके इंजन को मॉडिफाय किया गया है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ, बाइक 29.1 PS का अधिकतम पावर और 28.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसका सस्पेंशन रोडस्टर बाइक के जैसा ही है।
स्पेसिफिकेशंस
Yezdi Scrambler ड्यूल क्रैडल चेसिस के साथ आती है, और इसमें ड्यूल एग्जॉस्ट भी मिलते हैं। बाइक का वजन 182 किलो है, इसका व्हीलबेस 1,403 मिमी है। इसमें 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियल व्हील्स दिए गए हैं। Yezdi Scrambler का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिमी है जो Roadster से थोड़ा ज्यादा है।
8 of 14
Yezdi Scrambler
- फोटो : Yezdi
कलर ऑप्शन
Yezdi Scrambler छह रंगों के विकल्प के साथ पेश की गई है। इनमें फायर ऑरेंज, येलिंग येलो, आउटलॉ ओलिव, रिबेल रेड, मीन ग्रीन और मिडनाइट ब्लू रंग शामिल हैं।
कीमत
Yezdi Scrambler की एक्स-शोरूम कीमत 2.05 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह Honda CB350 RS, Jawa 42 के साथ-साथ आनेवाली Royal Enfield Hunter जैसे बाइक्स को टक्कर देगी।
Yezdi Scrambler
कीमत (रुपये)
Fire Orange
2,04,900
Yelling Yellow
2,06,900
Outlaw Olive
2,06,900
Rebel Red
2,10,900
Mean Green
2,10,900
Midnight Blue
2,10,900
9 of 14
Yezdi Adventure
- फोटो : Yezdi
Yezdi Adventure
Yezdi के लाइनअप में तीसरा मॉडल Yezdi Adventure है जो एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। Yezdi Adventure में अन्य दो लॉन्च की गई बाइक्स की तुलना में ज्यादा फीचर्स और कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं। प्रोटेक्टिव केसिंग में आनेवाली एलईडी हेडलाइट यूनिट के अलावा, बाइक में राइडर्स के लिए एलसीडी डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है। जिसे बैठने के साथ-साथ स्टैंडिंग राइडिंग पोजिशन में भी एडजस्ट किया जा सकता है। Yezdi का कहना है कि यह अपनी तरह का पहला फीचर है और इसे स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। बाइक में स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है।
10 of 14
Yezdi Adventure
- फोटो : Yezdi
कई शानदार फीचर्स
Yezdi Adventure को ब्लूटूथ के जरिए कंपनी के एप के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। इस एप में कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। जैसे डेस्टिनेशन को सर्च और लोकेट करना, डिस्प्ले पर रिले टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन या इंटरकॉम पर रिले नेविगेशन कमेंट्री। यह राइडिंग के दौरान बाइक की स्पीड और इंजन आरपीएम को रिकॉर्ड करता है और यात्रा खत्म होने पर लास्ट ट्रिप का एवरेज बताता है। एप इनकमिंग कॉल और मैसेज, मिस्ड कॉल, सिग्नल और बैटरी पावर जैसी अलर्ट और जानकारी भी देता है। यह कई Yezdi एडवेंचर मोटरसाइकिलों को जोड़ने के ऑप्शन के साथ, ओनरशिप डिटेल्स भी दिखाता है।
11 of 14
Yezdi Adventure
- फोटो : Yezdi
इंजन और सस्पेंशन
इसका 334cc सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो अधिकतम 30.2 PS का पावर और 29.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और कॉइल स्प्रिंग और रियर में कॉइल स्प्रिंग और लिंकेज मैकेनिज्म के साथ मोनो शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है।
12 of 14
Yezdi Adventure
- फोटो : Yezdi
स्पेसिफिकेशंस
डुअल क्रैडल चेसिस के साथ आने वाली Yezdi एडवेंचर में सिंगल साइड एग्जॉस्ट भी है। बाइक का वजन 188 किलो है, जो तीन मोटरसाइकिलों में सबसे ज्यादा है। इसका व्हीलबेस 1,465 मिमी है और यह 21-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर व्हील्स के साथ आती है। Yezdi Adventure का ग्राउंड क्लीयरेंस 220 एमएम है जो तीनों बाइक्स में सबसे ज्यादा है।
13 of 14
Yezdi Adventure
- फोटो : Yezdi
एक्सेसरीज
जहां तक एक्सेसरीज की बात है, Yezdi का कहना है कि एडवेंचर सैडल स्टे सिस्टम और थ्री साइड बंजी कॉर्ड माउंटिंग पॉइंट्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा। हालांकि, पैनियर बैग और अन्य Yezdi एक्सेसरीज को कंपनी के शोरूम से कुछ एक्सट्रा कीमत अदा करके खरीदा जा सकता है।
कलर ऑप्शन
Yezdi Adventure तीन कलर ऑप्शन के साथ आती है। इनमें स्लिक सिल्वर, मैम्बो ब्लैक और रेंजर कैमो रंग शामिल हैं।
कीमत
Yezdi एडवेंचर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख से शुरू होती है और 2.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Yezdi Adventure का मुकाबला Royal Enfield Himalayan बाइक्स से होगा।