फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha RayZR : यामाहा ने स्कूटर का मॉन्स्टर एनर्जी मोटो जीपी एडिशन किया लॉन्च, जानें क्या है खास और कितनी है कीमत

Tue, 07 Sep 2021 08:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यामाहा के नए लॉन्च किए गए RayZR स्कूटर का Monster Energy Yamaha Moto GP Edition लॉन्च किया गया है। ऑल-न्यू RayZR मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटो जीपी एडिशन स्कूटर में कंपनी के Moto GP ब्रांडिंग को बॉडी पैनल पर दिया गया है। 
विज्ञापन
Yamaha RayZR Monster Energy Moto GP Edition - फोटो : Yamaha Motor India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yamaha RayZR Monster Energy Moto GP Edition launched : Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने मंगलवार को अपने नए लॉन्च किए गए RayZR स्कूटर के Monster Energy Yamaha Moto GP Edition (मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटो जीपी एडिशन) को लॉन्च करने का एलान किया। कंपनी ने दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 81,330 रुपये तय की है। 
विज्ञापन


क्या है खास
ऑल-न्यू RayZR Monster Energy Yamaha MotoGP एडिशन स्कूटर में कंपनी के Moto GP ब्रांडिंग को बॉडी पैनल पर दिया गया है। स्पोर्टियर ग्राफिक्स और थोड़ी ज्यादा कीमत के अलावा, नए स्कूटर के मॉन्स्टर एनर्जी एडिशन में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।

स्मार्ट मोटर जेनरेटर 
इस स्कूटर में स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम बतौर स्टैंडर्ड फीचर शामिल है, जो हाइब्रिड सिस्टम के एडिशनल फंक्शन के साथ आता है। जब स्कूटर स्टॉप से एक्सीलरेट करता है तो पावर असिस्ट देने के लिए यह टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिक मोटर के तौर पर काम करती है। स्कूटर में साइलेंट इंजन स्टार्ट सिस्टम, ऑटोमेटिक स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ फंक्शन स्टैंडर्ड तौर पर भी मिलता है।
विज्ञापन

इंजन और पावर

नए RayZR मॉन्स्टर एनर्जी एडिशन स्कूटर में एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड (Fi), 125 cc हाइब्रिड पावर असिस्ट ब्लू कोर इंजन मिलता है। यह इंजन 6,500 rpm पर 8.2 PS का अधिकतम पावर और 5,000 rpm पर 10.3 Nm का टार्क जेनरेट करता है।  

शानदार फीचर्स

स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूनिफाइड ब्रेक सिस्टम (UBS) के साथ 190 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड मिलता है। इसमें यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एक्स एप्लिकेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी में आंसर बैक, लोकेट माई व्हीकल, राइडिंग हिस्ट्री, पार्किंग रिकॉर्ड और हैजर्ड जैसे कई फंक्शन मिलते हैं। 

कंपनी की प्रतिक्रिया

मंगलवार को नए अपडेट किए गए RayZR लाइनअप के लॉन्च पर, यामाहा मोटर इंडिया समूह की कंपनियों के अध्यक्ष, मोटोफुमी शितारा ने कहा, "नए RayZR 125 FI  और Street Rally 125 FI के हाइब्रिड वर्जन की लॉन्च के साथ यामाहा ने भारत में हाइब्रिड स्कूटर की पेशकश के अपने पोर्टफोलियो का और विस्तार किया है। Fascino 125 Fi हाइब्रिड के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, हम इन नई पेशकशों के साथ बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के बारे में आश्वस्त हैं।" 
विज्ञापन

जल्द आएगा नया स्कूटर

नए स्कूटरों का लॉन्च यामाहा के "द कॉल ऑफ द ब्लू" अभियान के तहत किया गया है। यामाहा भारतीय बाजार में YZF-R15 V3.0 का एक नया वेरिएंट R15 M नाम से लॉन्च कर सकती है। इसके बारे ज्यादा जानकारी इस महीने के आखिर में आने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें