Yamaha ने नए अपडेट्स के साथ नई 2022 FZS-Fi मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,15,900 रुपये तय की है। लाइन-अप में एक नया Dlx वैरिएंट भी शामिल किया गया है, जिसकी कीमत 1,18,900 रुपये रखी गई है।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
2022 FZS-Fi बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है और यह ब्लूटूथ से लैस 2021 मॉडल की तुलना में 1,000 रुपये अधिक महंगा है। नई बाइक में सिर्फ नया एलईडी टेल-लैंप दिया गया है। यह बाइक अब सिर्फ दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है। जिसमें मैट ब्लू और मैट रेड रंग शामिल हैं।