फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्चिंग के बाद क्या भारत में भी लॉन्च होने जा रही है रेट्रो लुक वाली Yamaha XSR155 बाइक!

Sun, 24 May 2020 12:27 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Yamaha XSR 155 - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चर्चा है कि Yamaha जल्दी ही अपनी रेट्रो लुक वाली Yamaha XSR 155 को भारत में लॉन्च कर सकती है। जबकि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मॉडल को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने अगस्त 2019 में थाईलैंड में Yamaha XSR 155 को लॉन्च किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर कंपनी इस मॉडल को भारत में लॉन्च करती है तो इसमें 155 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) दिया जाएगा। 
विज्ञापन

होंगे नए बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च हुए इस मॉडल में सिंगल सिलेंडर 150 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। XSR155 मौजूदा Yamaha R15 V3.0 पर आधारित है। लेकिन कंपनी इसमें कुछ बदलाव कर सकती है। इसमें एल्यूमीनियम स्विंगार्म की जगह एक बॉक्स-सेक्शन यूनिट और एक इन्वर्टेड फ्रंट फॉर्क दिया जा सकता है।

फीचर्स

इस बाइक में एक एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप, बल्ब इंडीकेटर्स और एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। Yamaha इसमें स्टैंडर्ड ABS भी दे सकती है। वहीं 17-इंच एलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट में 110-सेक्शन टायर और रियर में 140-सेक्शन ट्यूबलेस ब्लॉक पैटर्न टायर्स भी दिए जा सकते हैं।

कीमत

Yamaha XSR155 का इंजन 19.3 पीएस की पावर और 14.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ स्लिपर क्लच असिस्ट के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में Yamaha XSR155 की कीमत 1.32 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है। इस कीमत के साथ Yamaha MT-15 की कीमत 6,200 रुपये महंगी है और यह royal enfield bullet 350 ES के बराबर 1,39,948 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है। वहीं थाईलैंड में R15 और रेट्रोल XSR155 के बीच 14,281 रुपये का अंतर है।
विज्ञापन

जावा ने भी इस सेगमेंट में की एंट्री

इस बाइक को पूरी तरह से युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह एक स्पोर्टी लुक बाइक है। अब जावा कंपनी भी इस सेगमेंट में अपनी बाइक उतार रही है। माना जा रहा है अब अन्य कंपनियां भी इस रेट्रो सेगमेंट में अपनी बाइक उतार सकती हैं। लेकिन फिलहाल जापनी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Yamaha इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर लगी हुई है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें