फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SUV Buying Tips: किस कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदने में है समझदारी, जानें किसमें मिलती है ज्यादा जगह

Tue, 25 Jul 2023 11:11 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा मांग बढ़ रही है। इस सेगमेंट में आने वाली किस एसयूवी को खरीदने में समझदारी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors

भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस सेगमेंट में कई सब सेगमेंट आते हैं, जिनमें कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट भी शामिल है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कौन सी एसयूवी ऑफर की जाती हैं और उनमें से किसे खरीदना आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

2 of 9
निसान मैग्नाइट - फोटो : nissan india
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में शामिल हैं ये एसयूवी
भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट में शामिल है। इस सेगमेंट में मारुति, ह्यूंदै, टाटा, निसान, रेनो, किआ, महिंद्रा जैसी कंपनियां मौजूद हैं। मारुति की ओर से ब्रेजा, ह्यूंदै की वेन्यू, टाटा की नेक्सन, रेनो की काइगर, निसान की मैग्नाइट, किआ की सोनेट और महिंद्रा की एक्सयूवी 300 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

3 of 9
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से ब्रेजा को चार मीटर से छोटे सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम, ऊंचाई 1685 एमएम और व्हीलबेस 2500 एमएम है। इस एसयूवी में 328 लीटर का बूट स्पेस और 200 एमएम की ग्रांउड क्लियरेंस मिलती है। ब्रेजा में 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 8.29 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

4 of 9
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors
टाटा नेक्सन
टाटा की नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। इसकी कुल लंबाई 3993 एमएम, चौड़ाई 1811 एमएम, ऊंचाई 1606 एमएम, व्हीलबेस 2498 एमएम है। इस एसयूवी में 350 लीटर का बूट स्पेस और 209 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। नेक्सन में 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत आठ लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

5 of 9
हुंडई वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै वेन्यू
ह्यूंदै की ओर से वेन्यू को इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसकी कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1770 एमएम, ऊंचाई 1617 एमएम, व्हीलबेस 2500 एमएम है। इस एसयूवी में 350 लीटर का बूट स्पेस और 195 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। वेन्यू में 15 और 16 इंच के अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 7.77 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन

6 of 9
किया सोनेट - फोटो : सोशल मीडिया
किआ सोनेट
किआ सोनेट भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक है। इसकी कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम, ऊंचाई 1610 एमएम, व्हीलबेस 2500 एमएम है। इस एसयूवी में 392 लीटर का बूट स्पेस और 187 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। सोनेट में 15 और 16 इंच के अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 7.79 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

7 of 9
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एक्सयूवी 300
महिंद्रा भी इस सेगमेंट में एक्सयूवी 300 को ऑफर करती है। इस एसयूवी की कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1821 एमएम, ऊंचाई 1627 एमएम, व्हीलबेस 2600 एमएम है। इस एसयूवी में 257 लीटर का बूट स्पेस और 180 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। एक्सयूवी 300 में 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 8.41 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

8 of 9
निसान मैग्नाइट - फोटो : nissan india
निसान मैग्नाइट
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे सस्ती एसयूवी निसान की मैग्नाइट है। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 5.99 लाख रुपये से होती है। इस एसयूवी की कुल लंबाई 3994 एमएम, चौड़ाई 1758 एमएम, ऊंचाई 1572 एमएम, व्हीलबेस 2500 एमएम है। इस एसयूवी में 336 लीटर का बूट स्पेस और 205 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। मैग्नाइट में 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन

9 of 9
For Reference Only - फोटो : renault india
रेनो काइगर
रेनो की काइगर भी कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाली एसयूवी है। इस एसयूवी की कुल लंबाई 3991 एमएम, चौड़ाई 1750 एमएम, ऊंचाई 1605 एमएम, व्हीलबेस 2500 एमएम है। इस एसयूवी में 405 लीटर का बूट स्पेस और 205 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। काइगर में 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.50 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें