पूरे भारत में एक अप्रैल 2023 से वाहनों के लिए नए नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इंजन में होगा। एक अप्रैल से देशभर में सिर्फ उन्हीं वाहनों की बिक्री होगी, जो आरडीई यानि रियल ड्राइविंग एमिशन के साथ आएंगे। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि आरडीई क्या है और कंपनियां एक अप्रैल से पहले वाहनों के इंजन को क्या अपडेट कर रही हैं।