स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता Volvo (वोल्वो) ने आधिकारिक तौर पर अपडेटेड XC40 Recharge ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया है। साथ ही लग्जरी कार ब्रांड ने C40 Recharge के नए सिंगल-मोटर वैरिएंट का भी एलान किया है। XC40 Recharge Facelift आउटगोइंग मॉडल की तुलना में एक्सटीरियर और केबिन के अंदर कई अपडेट के साथ आता है। वोल्वो XC40 Recharge फेसलिफ्ट मॉडल की C40 Recharge के साथ ज्यादा समानता दिखती है।
कार के डिजाइन की बात करें तो, इसमें थोर के हैमर पैटर्न के साथ पिक्सेल एलईडी लाइटिंग टेक्नोलॉजी, फ्रेमलेस ग्रिल के बजाय एक बॉडी पैनल, एक नए फ्रंट बंपर के साथ नए हेडलैंप मिलते हैं। एलईडी हेडलाइट टेक्नोलॉजी का दावा है कि यह सामने से आ रही ट्रैफिक के लिए ऑटोमैटिक रूप से अनुकूल है। यह अन्य ड्राइवरों की आंकों को चुंधियाए बिना सड़क को रोशन कर देती है।
Volvo XC40 Recharge Facelift
- फोटो : Volvo
नई Volvo XC40 Recharge नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस, नए व्हील रिम्स और प्रीमियम लेदर-फ्री अपहोल्स्ट्री के साथ आती है। वोल्वो का दावा है कि XC40 रिचार्ज फेसलिफ्ट ग्राहकों को पर्सोनलाइजेशन के ज्यादा मौके देती है।
वाहन निर्माता ने कहा कि जैसे-जैसे वह एक फुल इलेक्ट्रिक कंपनी बनने की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसकी डिजाइन लैंग्वेज भी उसी रास्ते पर चल रही है। वोल्वो ने यह भी कहा कि फुल इलेक्ट्रिक XC40 को नयापन देने के साथ ही, यह डिजाइन को विकसित करना जारी रखती है। नया मॉडल एक स्लीक फ्रंट फेस और एक पहले से भी ज्यादा इंटीग्रेटेड ग्रिल के साथ आती है।
Volvo C40 Recharge
- फोटो : Volvo
Volvo C40 Recharge
Volvo C40 Recharge को पिछले साल पेश किया गया था और लुक और डिजाइन के लिहाज से इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है। हालांकि, C40 रिचार्ज को ट्विन-मोटर वैरिएंट के अलावा एक नया पावरट्रेन ऑप्शन मिला है।
नई पेश की गई C40 रिचार्ज एक फ्रंट-माउंटेड पावर यूनिट के साथ आती है। C40 रिचार्ज में 69 kWh बैटरी पैक मिलता है और एक बार फुल चार्जिंग पर यह 434 किमी तक की अनुमानित रेंज का दावा करती है। वॉल्वो का कहना है कि फास्ट चार्जिंग सिस्टम के जरिए बैटरी करीब 32 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।
ड्यूल-मोटर वैरिएंट की तुलना में वोल्वो C40 रिचार्ज के ज्यादा किफायती कीमत के साथ आने की उम्मीद है। वाहन निर्माता कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी पेश करेगा।