फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai i20: दो नए वैरिएंट्स में लॉन्च हुई ह्यूंदै i20, मिले सनरूफ जैसे कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Sat, 05 Mar 2022 02:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार i20 के दो नए वैरिएंट लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार i20 के दो नए वैरिएंट लॉन्च किए हैं - 1.2-लीटर Asta (O) CVT और 1.0 Sportz DCT. Hyundai i20 1.2-लीटर Asta (O) CVT की कीमत 10.51 लाख रुपये है। जबकि Sportz DCT मॉडल की कीमत 9.76 लाख रुपये है। सिर्फ नए वैरिएंट ही नहीं Hyundai ने नई i20 हैचबैक की फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया है।
विज्ञापन


इससे पहले Hyundai i20 Asta (O) ट्रिम सिर्फ मैन्युअल वैरिएंट में पेश किया गया था। जबकि नई 1.2 एस्टा (ओ) सीवीटी वैरिएंट की शुरुआत के साथ, टॉप-स्पेक मॉडल अब ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, DCT (डुअल-क्लच ट्रांसमिशन) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स अब लोअर स्पेक स्पोर्टज वैरिएंट के साथ उपलब्ध है। इससे पहले, डीसीटी को टॉप-स्पेक एस्टा ट्रिम पर पेश किया गया था। नया Sportz DCT वैरिएंट 1.0 Asta DCT से लगभग 1.05 लाख सस्ता है। 

जारी रहेगी इन ट्रि्म्स की बिक्री
पहले यह खबर आई थी कि ह्यूंदै टॉप-स्पेक 1.2 CVT Asta और 1.0 DCT Asta वैरिएंट्स को बंद कर देगी। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पता चलता है कि ये वैरिएंट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

Hyundai i20 - फोटो : Hyundai India
नए फीचर्स हुए शामिल
Hyundai ने Sportz वैरिएंट की फीचर-लिस्ट को भी अपडेट किया है। इसमें अब मैनुअल एसी के बजाय ऑटोमैटिक एसी मिलता है। Sportz DCT भी क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आता है, जो पहले Asta (O) वैरिएंट तक सीमित था।

i20 Asta ट्रिम भी स्टैंडर्ड के तौर पर सिंगल पैन सनरूफ से लैस है। इलेक्ट्रिक सनरूफ सिर्फ 1.0 iMT Asta वैरिएंट पर पेश किया गया था। हालांकि, इन वैरिएंट में 10.25-इंच यूनिट के बजाय 8-इंच की छोटी टचस्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, ह्यूंदै ने कुछ कनेक्टेड कार फीचर्स को भी हटा दिया है। टॉप-स्पेक Asta (O) में अब ब्लू लिंक सिस्टम के लिए एडिशनल वॉयस कमांड मिलते हैं। लोअर-स्पेक Magna ट्रिम में गन मेटल शेड के साथ अलग व्हील्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
Hyundai i20 हैचबैक कार 3 इंजन विकल्पों में आती है। इसमें 83bhp पावर आउटपुट वाला 1.2-लीटर इंजन, 4-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 118bhp पावर जेनरेट करने वाला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 99bhp पावर आउटपुट वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें