Volkswagen Taigun और Virtus के इंजन और परफॉर्मेंस
फॉक्सवैगन टाइगुन और वर्टस के जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट्स में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं जीटी लाइन वेरिएंट्स में 1.0 लीटर TSI इंजन दिया गया है। जो 113 bhp की पावर और 178 Nm टॉर्क देता है।
दोनों इंजन वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मौजूद है - 1.0 TSI वेरिएंट के लिए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 1.5 EVO वेरिएंट के लिए 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे
Volkswagen Taigun GT Line
- फोटो : Volkswagen
Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू
हाल ही में Taigun का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार को पूरी तरह से कवर किया गया था लेकिन फिर भी कुछ डिजाइन एलिमेंट्स नजर आ गए। सामने की तरफ नई ग्रिल और बम्पर डिजाइन देखने को मिल सकती है, जो इसे ज्यादा अट्रैक्टिव और अग्रेसिव लुक देगी। हेडलाइट्स में भी कुछ बदलाव संभव हैं, जिसमें नए एलईडी एलिमेंट्स जोड़े जा सकते हैं। पीछे की तरफ भी टेललाइट्स का डिजाइन बदला हुआ लग रहा है। संभव है कि इनमें इंटरनेशनल वर्जन की तरह जुड़ी हुई एलईडी लाइट्स मिलें।
यह भी पढ़ें - Adani: क्या भारत में बैटरियां बनाएगा अदाणी ग्रुप? BYD के साथ साझेदारी की खबर पर आया आधिकारिक जवाब
फेसलिफ्ट में अंदर भी होंगे छोटे-मोटे बदलाव
फिलहाल अंदरूनी डिजाइन की कोई स्पाई फोटो सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फेसलिफ्ट मॉडल में डैशबोर्ड डिजाइन को थोड़ा नया रूप मिलेगा। साथ ही कुछ नए कलर ऑप्शन और बेहतर क्वालिटी मैटेरियल इस्तेमाल हो सकते हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में भी नई कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। ताकि यह अपने सेगमेंट की दूसरी मॉडर्न कारों को टक्कर दे सके। साथ ही साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स का सेट भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Hero Mavrick 440: हीरो ने बंद की अपनी सबसे प्रीमियम बाइक Mavrick 440, लॉन्च के 18 महीने बाद ही अलविदा
इंजन में नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव
जहां तक इंजन की बात है, टाइगुन फेसलिफ्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। इसमें पहले की तरह 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही दिए जाएंगे, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आएंगे। ये दोनों इंजन अपनी तेज और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। और फॉक्सवैगन इनमें कोई छेड़छाड़ करने के मूड में नहीं दिख रही।
यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट ने तमिलनाडु में शुरू किया अपना पहला ईवी प्लांट, सालाना 1.5 लाख गाड़ियां बनाने का लक्ष्य
यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें
यह भी पढ़ें - Satellite Toll Tax: सैटेलाइट-आधारित टोलिंग सिस्टम पर समिति ने की सिफारिश, सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर और विचार करें