फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वायरल वीडियो में बच्चे चलती एसयूवी के ऊपर सोते हुए दिखे, गोवा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Thu, 28 Dec 2023 10:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के ऊपर बच्चों को सोते हुए दिखाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को गोवा में एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
Goa Police - फोटो : Goa Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के ऊपर बच्चों को सोते हुए दिखाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को गोवा में एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वलसन ने कहा, चालक के खिलाफ मापुसा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, वीडियो मापुसा के पास पारा गांव के मदनी में शूट किया गया था। और 27 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था।

वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति को ड्राइवर से छत पर बच्चों के बारे में पूछते हुए देखा जा सकता है। लेकिन ड्राइवर जवाब देने की परवाह किए बिना आगे बढ़ जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें