फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का खुलासा- मैंने 275 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई पोर्शे कार

Thu, 21 Dec 2023 04:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कारों से बेहद प्यार है, ये किसी से छिपा नहीं है। बाइडन भले ही 81 साल के हो गए हैं, लेकिन अब उन्होंने कबूल किया है कि वह गाड़ी भी चला सकते हैं, और वह भी तेज रफ्तार में!
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कारों से बेहद प्यार है, ये किसी से छिपा नहीं है। कार फैक्ट्री के दौरे के दौरान उन्हें अक्सर ड्राइविंग सीट पर देखा जाता है। और हाल ही में उन्होंने वाशिंगटन में शी जिनपिंग के आने पर चीनी राष्ट्रपति के आधिकारिक वाहन की भी प्रशंसा की थी। बाइडन भले ही 81 साल के हो गए हैं, लेकिन अब उन्होंने कबूल किया है कि वह गाड़ी भी चला सकते हैं, और वह भी तेज रफ्तार में!
विज्ञापन


नई ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी से हमेशा प्रभावित रहने वाले बाइडन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने लॉन्च कंट्रोल की मदद से 171 मील प्रति घंटे या लगभग 275 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक पोर्शे कार चलाई है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह उस समय पोर्शे के किस मॉडल को चला रहे थे। लेकिन उन्होंने जो अधिकतम रफ्तार हासिल की वह काफी प्रभावशाली है।

बाइडन "कोनन ओ'ब्रायन नीड्स अ फ्रेंड" नाम के एक पॉडकास्ट पर बोल रहे थे। और बातचीत के कई विषयों में से एक बाइडन का तेज गाड़ी चलाना भी था। उन्होंने कहा, "क्या आप नई कारों के बारे में जानते हैं? उनके पास लॉन्च स्विच होती है। मैंने एक पोर्शे को 171 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचाया। यह अविश्वसनीय है।"
विज्ञापन


यह साफ नहीं है कि बाइडन ने उस पोर्शे को कब और कहां चलाया। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह निश्चित रूप से उनके 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले ही हुआ होगा। यह आंशिक रूप से उनकी वर्तमान उम्र के कारण और साथ ही इस वजह से भी एक सुरक्षित धारणा है कि, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस द्वारा देश के राष्ट्रपति को ऐसे शौक पूरे करने के लिए रेसिंग की मंजूरी देने की संभावना नहीं है। 
Trending Videos
विज्ञापन

The Beast - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन ऐसा भी नहीं है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से बाइडन ने पूरी तरह से गाड़ी चलाना बंद कर दिया है। मीडिया ने उन्हें हम्मर ईवी, फोर्ड एफ-150 लाइटनिंग और यहां तक कि कैडिलैक लिरिक जैसी नई इलेक्ट्रिक कारों को चलाते हुए फोटो खींचा है।

दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की आधिकारिक कार एक कैडिलैक लिमोजिन है जिसे मॉडिफाई किया गया है और सुरक्षात्मक गियर के साथ रेट्रो-फिट किया गया है जो इसे एक अभेद्य किले जैसा बनाता है। "द बीस्ट" के नाम से भी जाना जाने वाले इस वाहन का वजन लगभग 6,000 किलो है और यह रासायनिक और जैविक हमलों का भी सामना कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें