फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: गडकरी ने कहा- सैटेलाइट से कटेगा टोल टैक्स, नेशनल हाईवे नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाना है

Wed, 27 Mar 2024 04:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार जल्द ही टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह से बदलने वाली है। साथ ही उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाना है।
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार जल्द ही टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह से बदलने वाली है। अब टोल प्लाजा पर टैक्स का भुगतान करने की बजाए एक सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू होगी। इस नए सिस्टम से हाईवे पर सफर करने वालों को फायदा होगा। क्योंकि उन्हें उतने ही पैसे देने पड़ेंगे जितने किलोमीटर की वे यात्रा करेंगे। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "अब हम टोल खत्म कर रहे हैं और एक सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू होगी। आपके बैंक खाते से सीधे पैसा कट जाएगा और आप जितनी सड़क तय करेंगे उसी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी। पहले मुंबई से पुणे जाने में 9 घंटे लगते थे, अब यह घटकर 2 घंटे हो गया है..."
 
विज्ञापन

इसके साथ ही, भारतमाला परियोजना के बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है, "भारतमाला-1 प्रोजेक्ट 34 हजार किलोमीटर की परियोजना है और भारतमाला-2 लगभग 8500 किलोमीटर की है... 2024 के आखिर तक इस देश की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। मेरी कोशिश राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाने का है और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इसमें सफल हो जाऊंगा..."
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें