अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आजकल की कारों और एसयूवी में खास फीचर सनरूफ की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनियों की ओर से इस फीचर को कितनी तरह से ऑफर किया जाता है।
विज्ञापन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कितनी तरह के होते हैं सनरूफ
आमतौर पर कारों में सनरूफ को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कार में सनरूफ के फायदे और नुसान भी होते हैं लेकिन फिर भी इस फीचर वाली कारों और एसयूवी की बाजार में काफी डिमांड रहती है। कारों में मुख्य तौर पर चार तरह के सनरूफ ऑफर किए जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : honda cars
इनबिल्ट सनरूफ
इनबिल्ट सनरूफ किसी भी कार में सबसे सामान्य सनरुफ होता है। इसे कार की छत और केबिन के हेडलाइनर के बीच दिया जाता है। इनके बीच में मिलने वाले गैप के बीच ही यह स्लाइड करता है। हालांकि कई लोगों को जिनकी हाइट थोड़ी ज्यादा होती है, उन्हें केबिन के अंदर हेडरुम से समझौता भी करना पड़ता है। इस तरह का सनरूफ टाटा नेक्सन और होंडा सिटी में देखा जा सकता है।
4 of 6
भारत में सनरूफ वाली कारें
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉयलर सनरूफ
स्पॉयलर सनरूफ वह होता है जिसमें शीशा कार के अंदर नहीं बल्कि बाहर की ओर से खुलता है। इसका फायदा यह होता है कि इस तरह के सनरूफ में केबिन के अंदर छत और हेडलाइनर के बीच जगह मिल जाती है, जिससे कार के अंदर हेडरुम ज्यादा हो जाता है। लेकिन इनका नुकसान यह होता है कि इन्हें बिल्ट इन सनरूफ की तरह पूरा नहीं खोला जा सकता। इनका उपयोग सिर्फ कार में वेंटिलेशन के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कंसील्ड सनरूफ
इस तरह के सनरूफ में एक शीशे का पैनल होता है जिसे चैनल के जरिए हेडलाइनर यूनिट में स्लाइड करवाया जाता है। वहीं अंदर की ओर से इसके नीचे एक कवर दिया जाता है। तेज गर्मी के मौसम में नीचे दिए कवर से सनरूफ को बंद किया जा सकता है। आमतौर पर नई कारों और एसयूवी में इस तरह के सनरूफ का चलन ज्यादा है।
पैनोरमिक सनरूफ
मॉर्डन और लग्जरी कारों और एसयूवी के अंदर पैनोरमिक सनरूफ का चलन काफी ज्यादा है। इस तरह के सनरूफ कार या एसयूवी की पूरी छत को ढक लेते हैं और इसे दो हिस्सों में बांटा जाता है। बाकी सभी तरह के सनरूफ के मुकाबले इस तरह के सनरूफ से कार के अंदर ज्यादा रोशनी और धूप आती है। एमजी हैक्टर, जीप कंपास, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, वोल्वो जैसी महंगी कंपनियों की एसयूवी में इस तरह के सनरूफ को देखा जा सकता है।