फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault India: रेनो ने बीएस6 फेज II काइगर, ट्राइबर एएमटी मॉडल की डिलीवरी शुरू की, जानें डिटेल्स

Wed, 07 Jun 2023 05:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault India (रेनो इंडिया) ने ग्राहकों को बीएस6 फेज II मानदंडों वाली Kiger और Triber AMT मॉडल की डिलीवरी शुरू कर दी है। एडवांस्ड उत्सर्जन मानदंड 1 अप्रैल, 2023 से लागू हुए हैं। इन कारों की कीमत 8.12 लाख रुपये से 8.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच रखी गई है। इन मॉडलों को ज्यादा सुरक्षा फीचर्स से भी लैस किया गया है जो दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने और वाहन सवारों की ओवरऑल सुरक्षा में सुधार करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Renault Kiger - फोटो : Renault
नए सेफ्टी फीचर्स
Renault Kiger और Triber AMT मॉडल में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स में घुमावदार सड़कों पर बेहतर कंट्रोल के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), कार रोल-बैक अपहिल को रोकने के लिए हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) शामिल हैं, जिसे पहियों की रफ्तार में अनियमितताएं पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जो कम हवा या पंचर टायरों के लिए रीयल-टाइम अलर्ट देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Renault Triber - फोटो : Renault
ओरिजिनल इक्यूप्मेंट मैन्युफेक्चर्र (ओईएम) के पास इस समय पूरे भारत में 450 से ज्यादा सेल्स और 530 सर्विस टचप्वाइंट का नेटवर्क है। इसका मकसद सभी क्षेत्रों में अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए अपने फुटप्रिंट का विस्तार करना है। इसके अलावा, यह अपने आगामी उत्पादों के लिए 90 प्रतिशत स्थानीयकरण हासिल करने पर काम कर रहा है जो सरकार के 'मेक इन इंडिया' मिशन के अनुरूप है। कंपनी ने हाल ही में देश में नौ लाख यूनिट बेचने का माइलस्टोन हासिल किया है।

4 of 5
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault Kiger
Renault Kiger (रेनो काइगर) कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल या 1.0-लीटर एनर्जी पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन XTronic CVT या 5-स्पीड Easy-R AMT ट्रांसमिशन यूनिट के साथ आता है। इसमें 20.62 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इसने ग्लोबल NCAP कार असेसमेंट प्रोग्राम में 4-स्टार एडल्ट सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। एसयूवी में चार एयरबैग -  फ्रंट और साइड के साथ प्री-टेंशनर, लोड-लिमिटर और सीटबेल्ट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renault Triber Global NCAP Crash Test - फोटो : NCAP
Renault Triber
Renault Triber (रेनो ट्राइबर) 7-सीटर एसयूवी में 625 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है और इसे ग्लोबल एनसीएपी द्वारा एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 72 पीएस का पावर और 96 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें