अगर 350cc तक इंजन पावर वाले दोपहिया वाहन की कीमत एक लाख रुपये है तो इसे खरीदने पर कितनी बचत होगी?
पहले (28% जीएसटी के साथ)
मान लीजिए टू-व्हीलर की कुल कीमत = 1,00,000 रुपये
तो बेस प्राइस (यानी टैक्स से पहले की कीमत):
बेस प्राइस = 1,00,000 ÷ 1.28 = ₹78,125
अब नया टैक्स = 18%
नई कीमत = बेस प्राइस × 1.18
78,125×1.18 = ₹92,188 (लगभग)
यानी, जो टू-व्हीलर पहले 1 लाख रुपये में मिलता था, वह अब करीब 92,200 रुपये में मिलेगा।
आपको लगभग 7,800 रुपये की बचत होगी।
यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें
यह भी पढ़ें - Vehicle GST Cut: 350cc तक की मोटरसाइकिलें और छोटी कारें होंगी सस्ती, जानें बड़ी बाइक पर कितना टैक्स?