फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस ने अपना 10 साल पुराना स्कूटर TVS Wego भारतीय बाजार में किया बंद, जानिए क्या है वजह

Wed, 22 Apr 2020 12:43 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
TVS Wego Scooter - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जानी मानी कंपनी TVS ने भारतीय बाजार में अपना लोकप्रिय स्कूटर TVS Wego बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस स्कूटर को बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स में अपडेट नहीं कर रही है। हालांकि कंपनी अपने ज्यादातर टू व्हीलर बीएस6 में अपग्रेड कर चुकी है। जबकि कुछ पर काम जारी है। कंपनी ने 110 सीसी वाले इस स्कूटर को करीब 10 साल पहले 2010 में लॉन्च किया था। इस स्कूटर को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया गया। लेकिन हाल में इसकी कोई खास बिक्री नहीं हो रही थी। 
विज्ञापन

पावर

टीवीएस वीगो में 109.7 सीसी का इंजन दिया गया था। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 7.90 बीएचपी का पावर और 5500 आरपीएम पर 8.4 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बता दें कि इस समय जूपिटर और एनटॉर्क, टीवीएस के सबसे पॉप्युलर स्कूटर हैं। कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स को बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड कर दिया है। 

125 सीसी स्कूटर पर ज्यादा फोकस

वहीं अन्य कंपनियां भी अब 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। फिलहाल होंडा एक्टिवा 6जी, होंडा डियो, टीवीएस जूपिटर और हीरो प्लेजर ही इस सेगमेंट में मौजूद हैं। हालांकि कंपनी बीएस4 वीगो स्कूटर को अन्य देशों में बेचती रहेगी। टीवीएस वीगो में 12 इंच के व्हील दिए गए थे जो उस समय के हिसाब से काफी बड़े थे।    
विज्ञापन

100 सीसी वाले स्कूटर्स की संख्या हुई कम

टीवीएस वीगो बंद होने के बाद अब बाजार में 100 सीसी वाले स्कूटर्स की संख्या और कम हो गई है। यामाहा कंपनी ने भी हाल ही में घोषणा की है कि वह अब सिर्फ 125 सीसी वाले स्कूटर ही बनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें