बात इंजन की करें तो TVS Sport में 100cc का DURALIFE इंजन लगा है जोकि 7.8 PS की पावर देता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें Synchronized Braking Technology (SBT) को शामिल किया है। SBT की मदद से आगे और पीछे के ब्रेक एक साथ लगते हैं। जिससे न सिर्फ अच्छी ब्रेकिंग मिलती है बल्कि ब्रेकिंग पर कंट्रोल लगता है। यादी राइडर को मिलती है पूरी सुरक्षा।
नई सपोर्ट बाइक में कंपनी ने एक इकोमीटर दिया है इसमें दो लाइट्स मिलें मिलेंगी। इसकी ग्रीन लाइट यह दर्शाती है कि बाइक इकोनोमी मोड पर है और बेस्ट माइलेज देना का वादा करती है लेकिन यलो (पिली) लाइट यह दर्शाती है कि बाइक पावर मोड पर है ऐसे में कम माइलेज तो मिलेगी पर बाइक की परफॉरमेंस मजेदार बनेगी।
TVS ने नई Sport में स्पोर्टी ग्राफिक्स, नई लम्बी सीट 3D क्रोम लोगो, आकर्षित हेडलाइट और टेललाइट, नया हैंडल स्टाइलिश मिरर और 5 स्टेप एडजस्टेबल शॉक जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बाइक ब्लैक ब्लू, ब्लैक रेड और Volcano रेड कलर में मिलेगी ।