फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS XL100: टीवीएस का सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर नए कलर में लॉन्च, मिलते हैं आकर्षक फीचर्स

Wed, 27 Oct 2021 01:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी बेहद लोकप्रिय XL100 मोपेड को नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च किया है। जानें कीमत और फीचर्स।
विज्ञापन
TVS XL100 - फोटो : TVS Motor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के मौके पर TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी बेहद लोकप्रिय XL100 मोपेड को नई 'कोरल सिल्क' रंग के साथ लॉन्च किया है। नई पेंट स्कीम की घोषणा के साथ, XL100 अब कुल पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें मिंट ब्लू, लस्टर गोल्ड, रेड ब्लैक, ग्रे ब्लैक और न्यू लॉन्च की गई कोरल सिल्क कलर शामिल है।
विज्ञापन


नई पेश की गई पेंट थीम को इसके ‘i-Touch Special Edition’ (आई-टच स्पेशल एडिशन) ट्रिम में शामिल किया गया है। नई पेंट स्कीम को शामिल करने के अलावा, कंपनी ने इस मोपेड में कोई अन्य अपडेट नहीं किया है। मोपेड के अन्य डिटेल्स और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

कितनी है कीमत
XL100 टीवीएस मोटर कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर है। यह ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। क्योंकि यह छोटे और मध्यम आकार के निजी व्यापार मालिकों के लिए एक विश्वसनीय वाहन के तौर पर काम करता है। TVS XL100 की एक्स-शोरूम कीमत 41,015 रुपये से शुरू होती है और 52,334 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन


इंजन और पावर
TVS की सबसे किफायती मोपेड में 99.7 cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। कंपनी ने इस इंजन को साल 2020 में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया था। यह इंजन 6000 rpm पर 4.3 bhp का पावर और 3500 rpm पर 6.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि नई फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से मोपेड के इंजन का माइलेज 15 प्रतिशत बढ़ गया है। 

आकर्षक फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो यह दोपहिया वाहन एलईडी डीआरएल, वन-टच स्टार्ट सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग और बहुत से फीचर्स के साथ आता है। XL100 के कुछ बुनियादी उपकरण और साइकिल के हिस्सों में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, हाइड्रोलिक रियर शॉक और 110 मिमी ड्रम ब्रेक शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें