फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Bike Launch: टीवीएस ने इस देश में लॉन्च की दो रेसिंग बाइक्स, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Fri, 16 Dec 2022 05:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवीएस मोटर्स ने मैक्सिको में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से लॉन्च की गई दोनों बाइक्स 200 और 300 सीसी की कैटेगरी की बाइक्स हैं। दोनों बाइक्स की क्या कीमत होगी और क्या फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय दो पहिया कंपनी टीवीएस लगातार विदेशों में भी अपनी मौजूदगी को नए लॉन्च के साथ मजबूत कर रही है। कंपनी की ओर से हाल में एक और देश में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। दोनों ही बाइक्स परफॉर्मेंस सेगमेंट की हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि दोनों बाइक्स को किस देश में लॉन्च किया गया है और इनकी क्या कीमत होगी और इनमें क्या फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

किन बाइक्स को किया लॉन्च

2 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

टीवीएस की ओर से अमेरिकी महाद्वीप में मौजूदा मैक्सिको में अपनी दो बाइक्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को मैक्सिकन ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया है। इस दौरान टीवीएस ने आरटीआर 200 4वी और आरआर 310 को लॉन्च किया।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर

विज्ञापन

बिजनेस हेड ने कही यह बात

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

लॉन्च के मौके पर कंपनी के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कंपनी के प्रीमियम बिजनेस हेड विमल सुंबली ने बताया कि मैक्सिको के ऑटो एक्सपो में TVS RR 310 और TVS RTR 200 को पेश करते हुए हमें खुशी हो रही है। दोनों बाइक्स उत्साही लोगों के बीच काफी पसंद की जाती हैं और लॉन्च के बाद से ही इन्हें बेहतरीन ट्रैक मशीन माना जाता है। एक्सपो जैसे प्लेटफॉर्म के साथ, हम उम्मीद कर रहे हैं कि हम मैक्सिको में बाइक्स के शौकीनों तक पहुंचेंगे और उन्हें अपने उत्पादों के जरिए शानदार परफॉर्मेंस वाली बाइक्स चलाने का अनुभव देंगे।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

कैसी है आरआर 310

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

टीवीएस की नई आरआर 310 बीएस-VI बाइक में थ्रोटल-बाय-वायर तकनीक जैसी को दिया गया है। जो रेसिंग की खासियत के साथ बाइकर को बेहद आरामदायक अनुभव देती हैं। बाइक में पांच इंच की वर्टिकल टीएफटी मल्टी इंफॉर्मेशन स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ इनेबल्ड स्मार्टएक्स कनेक्ट भी मिलता है। बाइक में राइडिंग के लिए चार मोड दिए गए हैं जिनमें अर्बन, रेन, स्पोर्ट और ट्रैक शामिल हैं। इन मोड्स के जरिए राइडर अलग-अलग परिस्थितियों के मुताबिक बाइक से पावर ले पाएगा।
 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है आरटीआर 200 4वी

5 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सिको में कंपनी ने एक और बाइक पेश की है। यह बाइक आरटीआर 200 4वी है। इसे आकर्षक रेसिंग ग्राफिक्स के साथ नए एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। क्लॉ स्टाइल पोजीशन लैंप के साथ लंबी दूरी में बेहतर रोशनी देती है। आरटीआर सीरीज रेस ट्यून्ड-फ्यूल इंजेक्शन RT-Fi तकनीक से लैस है। जिसे खासतौर पर हर तरह की ड्राइविंग परिस्थितियों में एक शानदार रेसिंग अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें