दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर में ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन में 3,600 से ज्यादा ई-चालान जारी किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क यातायात से जुड़े नियमों के उल्लंघनों जैसे कि गलत लेन ड्राइविंग, लाल बत्ती पार कर जाना, हेलमेट या सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना, सहित कई मामलों के लिए वाहन मालिकों के खिलाफ ई-चालान जारी किए हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने होली के बाद एक विशेष अभियान चलाया जिसमें ये चालान जारी किए गए।
यूपी पुलिस
- फोटो : ट्विटर
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के दौरान सभी चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया जहां उन्होंने नियम का उल्लंघन करने वालों की जांच की।
Traffic Police
- फोटो : अमर उजाला
यातायात नियम तोड़ने वाले इन सभी मामलों में कुल 3,677 वाहनों के खिलाफ ई-चालान जारी करने की कार्रवाई की गई। जिन लोगों के खिलाफ ई-चालान जारी किया गया उनमें हेलमेट नहीं पहनने वाले या मोटरसाइकिल या स्कूटर पर ट्रिपल सवारी करने वाले दोपहिया सवार भी शामिल थे।
फाइल फोटो
- फोटो : For Reference Only
चार पहिया वाहनों पर चालान करने वालों में सीट बेल्ट नहीं पहनने वाले भी शामिल हैं। गलत लेन ड्राइविंग या नो-पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन के उपयोग, लाल बत्ती पर नहीं रुकने जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई।
Traffic Police
- फोटो : amar ujala
गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की ताकि वे खुद को और अपने परिवार को सड़क हादसों से बचा सकें। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 4,600 सड़क दुर्घटनाओं में 2,000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Breath Analyser Test Delhi Traffic Police
- फोटो : PTI
इससे अलग, होली और शब-ए-बारात के दिन, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने 2,450 लोगों पर यातायात उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया, जिसमें 190 से ज्यादा शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले शामिल हैं। विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए कुल 2,456 चालान जारी किए गए थे और इनमें से ज्यादातर उन मोटर चालकों को जारी किए गए थे जो दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के सवारी कर रहे थे।